फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   threaetened to stop making indecent gestures

अश्लील इशारा करने से मना करने पर धमकी

Sun, 31 May 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
threaetened to stop making indecent gestures
करेली निवासी महिला को शोहदे ने अश्लील इशारा किया, मना मरने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने अश्लील इशारे किए। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए ईट पत्थर फेंककर मारा और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी
करेली निवासी एक महिला को पेट्रोल डालकर आग से जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। करेली के जाहिद कालोनी निवासी शाहिला बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति, जो सात भाई के नाम से जाना जाता है, ने गाली-गलौज करते हुए आग से जलाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

ऑनलाइन रीचार्ज के नाम पर ठगी
धूमनगंज के जयंतीपुर प्रीतमनगर निवासी युवती के खाते से ऑनलाइन रिचार्ज के नाम पर 20 हजार उड़ा दिए गए। प्रीतमनगर निवासी धीरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उसने फास्टेज रीचार्ज करने के लिए एक नंबर पर कॉल किया था। खुद को कस्टमर केयर एजेंट बताने वाले ने लिंक भेजकर उसकी बहन के खाते से 19999 रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर मारपीट, धमकी
सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता के बारे में फेसबुक पर गलत बातें लिखी गईं। आरोप है कि रविशंकर एवं रिजवान ने फेसबुक पर गलत बातें पोस्ट की। साथ ही चैंबर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ता चौड़ा करने का दबाव, दी धमकी
कर्नलगंज निवासी एक व्यक्ति को रास्ता चौड़ा करने को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बच्चा पासी एवं दो अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुराना कटरा निवासी कृपा शंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बच्चा पासी रास्ता चौड़ा कराने का दबाव बना रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed