{"_id":"5f02fb528ebc3e42ee105285","slug":"thousands-get-jobs-in-prayagraj-only-if-nainis-closed-units-open92","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी की बंद इकाइयां खुलें तो हजारों को प्रयागराज में ही मिल जाए रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी की बंद इकाइयां खुलें तो हजारों को प्रयागराज में ही मिल जाए रोजगार
Mon, 06 Jul 2020 03:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नैनी की बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को खोले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते राष्ट्रीय हिंदू संगठन से जुड़े लोग
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनी औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों से बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को खोले जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े लोगों का कहना था कि अगर यह इकाइयां खुल गई तो प्रयागराज ही नहीं आसपास के जिले के भी हजारों की संख्या में कामगारों को यहां रोजगार मिल जाएगा।
ऐसे में प्रवासी कामगारों को किसी दूसरे राज्य में रोजगार के लिए जाना नहीं पड़ेगा। कामगारों को प्रयागराज में ही रोजगार उपलब्ध हो जाएगा। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में सामाजिक दूरी के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचे संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यहां मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। हिंदू संगठन यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन देना चाह रहा था लेकिन बाद में उन्हें अपर जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देना पड़ा। कहा गया कि सरकार नैनी में बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को जल्द से जल्द चालू करवाएं।
इस संबंध में संगठन की ओर से लगातार मुहिम भी चलाई जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यम दुबे सत्या ने कहा कि अब इस मुहिम को गांव-गांव में ले जाकर लोगों को जोड़ते हुए एक बड़ा आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा । इस दौरान श्यामल तिवारी, अर्पित शुक्ला, मनीष सिंह राणा , जितेंद्र मिश्र , काला यादव, आशीष वर्मा , राणा सिंह , दुर्गेश शुक्ला, अरुण भट्ट ,सौरव श्रीवास्तव ,प्रांजल यादव ,विनय आदि मौजूद रहे ।