फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time more than 55 lakh students will appear for UP board exam

UP: अबकी बार 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे बोर्ड परीक्षा, साढ़े तीन लाख छात्रों की संख्या में आई कमी

Mon, 11 Sep 2023 11:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:27 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में इस बार 10वीं और 12वीं के कुल 55,03,863 विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल यह आंकड़ा 58,67,329 था।

विज्ञापन
This time more than 55 lakh students will appear for UP board exam
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2024 में इस बार 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 10 सितंबर तक फॉर्म भरने का समय विद्यार्थियों को दिया गया था। अंतिम तिथि के बाद 55,03,863 ने परीक्षा फॉर्म भरा है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में इस बार 10वीं और 12वीं के कुल 55,03,863 विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल यह आंकड़ा 58,67,329 था।
विज्ञापन


अंतिम तिथि के बाद हाईस्कूल में 29,54,034 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। इसमें संस्थागत विद्यार्थियों की संख्या 29,42,916 है और व्यक्तिगत विद्यार्थियों की संख्या 11,120 है। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 25,49,827 है। इसमें संस्थागत विद्यार्थियों की संख्या 24,08,479 है। व्यक्तिगत विद्यार्थियों की संख्या 1,41,348 है। वहीं,9वीं और 11वीं में अग्रिम पंजीकरण कराने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 52,75,600 है। इसमें 9वीं में अग्रिम पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या 27,51,807 और 11वीं में अग्रिम पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या 25,23,793 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed