{"_id":"59b049594f1c1be57f8b4733","slug":"this-time-around-30-km-radius-will-be-the-semi-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 30 किलोमीटर के दायरे में होगा अर्द्ध कुंभ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 30 किलोमीटर के दायरे में होगा अर्द्ध कुंभ मेला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार अर्द्धकुभ-2019 मेले का दायरा व्यापक होगा। वर्ष 2013 में लगा कुंभ मेला जहां 15 से 16 किलोमीटर के एरिया में लगा था तो वहीं वर्ष 2019 में संगम नगरी में लगने वाला अर्द्धकुंभ मेला 30 किलोमीटर के दायरे में लगा। सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि इस बार के अर्द्ध कुंभ मेले को यादगार बनाना है। पिछली बार नौ करोड़ लोग मेले में आए थे, इस बार 12 करोड़ लोगों के अर्द्ध कुंभ मेले में आने का अनुमान है।
परेड ग्राउंड में अर्द्ध कुंभ मेला से जुड़े कार्यक्रमों का शिलान्यास एवं किसान की कर्जमाफी के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में नगर विकास मंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2013 में लगे कुंभ मेले के मुकाबले इस बार अर्द्ध कुंभ मेले में बृहद स्तर पर सुविधाएं दी जाएंगी। सरकार ने मेले के लिए 2500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। मेले से जुड़े कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री ने अलग से एक कमेटी भी बनाई है। इसमें अनुभवी लोग रखे गए हैं। ताकि कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। नगर विकास मंत्री ने साफ सफाई अभियान को लेकर कहा कि हर एक नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद शहर में उनके विभाग द्वारा 37 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि कुंभ के पहले इलाहाबाद शहर के सभी पार्कों का पहले से ज्यादा सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारद्वाज पार्क, चंद्रशेखर आजाद पार्क आदि को डेवलप करने के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में लोग पौधरोपण जरूर करें। उन्होंने पीपल, तुलसी और रात की रानी पौधे लगाने की सलाह भी दी।