{"_id":"5db5ae3b8ebc3e0164409285","slug":"thieves-flew-an-atm-full-of-twenty-lakh-rupees-allahabad-news-ald2586381125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लाख रुपये से भरा एटीएम ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लाख रुपये से भरा एटीएम ले उड़े चोर
विज्ञापन
Thieves flew an ATM full of twenty lakh rupees
- फोटो : KAUSHAMBI
बीस लाख रुपये से भरा एटीएम ले उड़े चोर
बॉब गुलामीपुर की शाखा में शनिवार देर रात हुई वारदात
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सैयदराजे गांव में खाली मिली मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा(बॉब) के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए। मशीन में तकरीबन बीस लाख रुपये थे। रविवार सुबह घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। छानबीन के दौरान सैयदराजे गांव में खाली मशीन तो मिली, लेकिन कैश बाक्स गायब था। मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया जाता है कि गुलामीपुर स्थित बॉब के एटीएम बूथ में सुरक्षा के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं था। प्राइवेट कर्मी शिवा प्रजापति को एक हजार के मानदेय पर एटीएम खोलने व बंद करने की जिम्मेदारी दी गई थी। शिवा को एक हजार के मानदेय पर सुबह छह बजे बूथ खोलने व रात दस बजे बूथ बंद करने की जिम्मेदारी थी। शनिवार की रात एटीएम का शटर बंद नहीं किया गया था। रविवार सुबह गांव के लोगों ने शाखा प्रबंधक अरविंद कुंवर को फोन करके घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने पुलिस को खबर दी तो हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता, फील्ड यूनिट व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रात 2.38 बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। दो बदमाश एटीएम के अंदर थे, जबकि एक बाहर दिख रहा था। बदमाशों ने कैमरे में टेप चिपकाया था। खोजबीन के दौरान मशीन सैयदराजे गांव के समीप बचूली के खेत में पड़ी मिली। शाखा प्रबंधक ने बताया कि मशीन में पहले से ही पांच लाख थे। शनिवार को कैश वैन ने 15 लाख रुपये और डाले थे। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
---
इनका कहना है
घटना के खुलासे के लिए सैनी कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस सेल सहित चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रदीप गुप्ता, एसपी कौशाम्बी