फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be many roads in civil lines, one way, new plan is being prepared

सिविल लाइंस में कई सड़कें होंगी वन वे, नया प्लान हो रहा तैयार

Sun, 15 Sep 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
There will be many roads in civil lines, one way, new plan is being prepared
There will be many roads in civil lines, one way, new plan is being prepared
प्रयागराज। सिविल लाइंस में नई ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैयार हो जाइए। इसके तहत कई सड़कें वन-वे हो जाएंगी तो भीड़ और जरूरत को देखते हुए जगह-जगह पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। खास यह कि हर सड़क के लिए अलग-अलग ट्रैफिक प्लान होगा तो वेंडिंग जोन के लिए भी स्थान निर्धारित होगा। दो महीने के सर्वे के बाद नए प्लान का खाका तैयार होगा। छह महीने के अंदर नई व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है। सर्वे और नए प्लान के अनुरूप काम करने वाली संस्थाओं के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। सिविल लाइंस से इसकी शुरुआत होगी। यहां के अनुभव के आधार पर अन्य बाजारों तथा प्रमुख स्थानों पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी। सिविल लाइंस में नए ट्रैफिक प्लान के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। उनका अध्ययन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार बदलती रहेगी व्यवस्था
हर सड़क के लिए अलग-अलग ट्रैफिक प्लान होगा। वह भी 24 घंटे के लिए एक समान नहीं होगा। किस समय कितनी भीड़ होती इसके अनुसार व्यवस्था लागू की जाएगी। इतना ही नहीं कोई सड़क कितनी देर के लिए वन-वे होगी, इसका निर्धारण भी सड़क पर ट्रैफिक को देखते हुए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर संस्थान के अनुसार होगी पार्किंग व्यवस्था
सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों तथा वहां की ट्रैफिक व्यवस्था का भी सर्वे किया जाएगा। संस्थानों के सामने किस समय कितनी ट्रैफिक होती है इसका भी आंकलन किया जाएगा। इसके अनुसार संस्थान परिसर तथा बाहर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। यानी, छुट्टी के समय स्कूलों के सामने भी जाम से राहत मिलेगी।

व्यापारियों को किया जाएगा शामिल
पूरे प्लान में सिविल लाइंस के व्यापारियों की राय भी शामिल की जाएगी। पार्किंग तथा वेंडिंग जोन के निर्धारण में इनकी राय महत्वपूर्ण होगी।
‘सिविल लाइंस में नया ट्रैफिक प्लान होगा। इसमें व्यवस्थित आवागमन के अलावा सभी के लिए स्थान निर्धारित होगा। बड़ी योजना है। इसके सर्वे में दो महीने लगने की उम्मीद है। इसके बाद एक-एक करके अलग-अलग सड़कों पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी। छह महीने में नई व्यवस्था को पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद भी अध्ययन जारी रहेगा। इसके लिए कई संस्थाओं ने प्लान का प्रजेंटेशन किया है। जल्द ही सर्वे करने तथा प्लान को लागू करने वाली एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। सिविल लाइंस के अनुभव के आधार पर शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।’
भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed