फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be direct recruitment on 395 posts, online applications will be done till July 14

UPPSC : 395 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 14 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 15 Jun 2023 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 03:55 PM IST
सार

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के 41 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें जीव विज्ञान क्षेत्र/प्रक्षेत्र के 22 पद, कंप्यूटर फोरेंसिक क्षेत्र/प्रक्षेत्र के नौ पद, भौतिकशास्त्र क्षेत्र/प्रक्षेत्र के छह पद, रसायनशास्त्र क्षेत्र/प्रक्षेत्र के तीन पद एवं आचार विज्ञान क्षेत्र/प्रक्षेत्र का एक पद शामिल है।

विज्ञापन
There will be direct recruitment on 395 posts, online applications will be done till July 14
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) विभिन्न विभागों में 395 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने एवं आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई और आवेदन पत्रों की हार्डकॉपी जमा किए जाने की अंतिम तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई है।यूपीपीएससी ने 395 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन


इसके अनुसार उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में स्पेशलिस्ट के 23 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें आठ पद होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी और 15 पद होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी के हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) विभाग में यूनानी चिकित्साधिकारी के 26 पदों, रीडर कुल्लियात के एक पद, रीडर अमराजे जिल्द व तजीनियत के एक पद, प्रवक्ता अरबी के एक पद पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन

वहीं, विधि विज्ञान प्रयोगशाला में वैज्ञानिक अधिकारी के 41 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें जीव विज्ञान क्षेत्र/प्रक्षेत्र के 22 पद, कंप्यूटर फोरेंसिक क्षेत्र/प्रक्षेत्र के नौ पद, भौतिकशास्त्र क्षेत्र/प्रक्षेत्र के छह पद, रसायनशास्त्र क्षेत्र/प्रक्षेत्र के तीन पद एवं आचार विज्ञान क्षेत्र/प्रक्षेत्र का एक पद शामिल है। इससे अलावा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के एक अनारक्षित पद और उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के 174 पदों पर भर्ती होगी।

उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग में लेक्चरर (स्पेशलिस्ट) के 127 पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें लेक्चरर शल्य तंत्र के 10 पद, रचना शारीर के 14, रोग निदान के छह, अगत तंत्र एवं विधि आयुर्वेद के नौ, रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना के 10, द्रव्यगुण के 14, संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत के 17, क्रिया शारीर के 19, शालाक्य तंत्र के 10, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग के पांच, स्वथ्यवृत के छह एवं कायचिकित्सा के सात पद शामिल हैं।

यूपीपीएससी की ओर से जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार पदों के लिए आवेदकों की संख्या अधिक होने पर आयोग स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित करा सकता है, जिसकी सूचना वक्त आने पर दी जाएगी। स्क्रीनिंग टेस्ट (वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न) आयोजित किए जाने की स्थिति में अभ्यर्थियों की ओर से गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग होगी। मूल प्रमाणपत्रों की आवश्यकता जांच के लिए साक्षात्कार के समय होगी।

जुलाई के पहले हफ्ते में 10 पदों के लिए इंटरव्यू संभावित

जुलाई के पहले सप्ताह में विभिन्न विभागों में 10 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू संभावित है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को संभावित साक्षात्कार की सूचना जारी की है। इनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य (एलोपैथी) के चार पद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) ऑफ्थोमाेलाॅजिस्ट के पांच पद और आयुष (यूनानी) विभाग में प्रोफेसर इल्मुल सैदला का एक पद शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed