फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be bumper recruitment for 5484 clerk grade posts in SBI, know how to apply

Government Job : एसबीआई में क्लर्कल ग्रेड के 5484 पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानें कैसे होगा आवेदन

Fri, 09 Sep 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

इनमें से 631 पद उत्तर प्रदेश में हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। एसबीआई में इतनी बड़ी संख्या में लंबे समय बाद भर्ती हो रही है। चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है। वहीं मुख्य परीक्षा दिसंबर में संभावित है।

विज्ञापन
There will be bumper recruitment for 5484 clerk grade posts in SBI, know how to apply
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बैंक की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से क्लर्कल ग्रेड (जूनियर एसोसिएट) के 5484 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 631 पद उत्तर प्रदेश में हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर है। एसबीआई में इतनी बड़ी संख्या में लंबे समय बाद भर्ती हो रही है। चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है। वहीं मुख्य परीक्षा दिसंबर में संभावित है।

विज्ञापन



बैंक भर्ती परीक्षा के विशेषज्ञ राजीव पांडेय का कहना है कि प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के बीच में बहुत समय नहीं है। इसलिए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए।

विज्ञापन

प्री में तीन विषयों के होंगे 100 प्रश्न
प्रारंभिक परीक्षा में तीन विषयों के100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से गणितीय अभिरुचि तथा बुद्धिपरीक्षण के 35-35 प्रश्न होंगे। अंग्रेजी भाषा के 30 सवाल होंगे। तीनों खंड को हल करने के लिए 20-20 मिनट मिलेंगे।


नाबार्ड में भी 177 पदों के लिए आवेदन 15 से
नाबार्ड में भी डेवलपमेंट असिस्टेंट के 177 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। अभी नोटिफिकेशन नहीं हुआ है लेकिन इन पदों के लिए 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाने की संभावना है। आखिरी तारीख 10 अक्तूबर संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed