{"_id":"63652707688ccc07615d51ee","slug":"there-is-a-possibility-of-four-percent-increase-in-da-from-january-2023-it-is-getting-38-percent-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : जनवरी-2023 से डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी की संभावना, अभी मिल रहा है 38 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर : जनवरी-2023 से डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी की संभावना, अभी मिल रहा है 38 फीसदी
Fri, 04 Nov 2022 08:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 08:21 PM IST
सार
लेबर ब्यूरो की ओर से 31 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर का सूचकांक 131.30 अंक रहा। ऐसे में यदि अक्तूबर, नवंबर एवं दिसंबर के सूचकांक में बहुत कमी नहीं आई तो डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी तय है।
विज्ञापन
dearness allowance
- फोटो : social media
विस्तार
जनवरी-2023 से महंगाई भत्ता (डीए) में चार फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो जनवरी से डीए 42 फीसदी हो जाएगा। वेतन संबंधी मामलों के जानकार यूपीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह का कहना है कि जनवरी 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 125 अंक थी। फरवरी में भी 125, मार्च में 126, अप्रैल में 127.70, मई में 129, जून में 129.20, जुलाई में 129.90 तथा अगस्त में 130.20 अंक था।
विज्ञापन
लेबर ब्यूरो की ओर से 31 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर का सूचकांक 131.30 अंक रहा। ऐसे में यदि अक्तूबर, नवंबर एवं दिसंबर के सूचकांक में बहुत कमी नहीं आई तो डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी तय है। अभी 38 फीसदी डीए मिल रहा है। इस तरह से बढ़ोतरी के बाद 42 फीसदी डीए हो जाएगा। इसका लाभ सवा करोड़ से अधिक केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को मिलेगा।
विज्ञापन