मेजा में रात भर ‘तमंचे पे डिस्को’ करता रहा युवक, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंची पुलिस
- मिर्जापुर से आई थी बारात, एफआईआर दर्ज की गई, युवक की तलाश में टीम मिर्जापुर गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजा के उरनाह गांव में मंगलवार की रात बारात में आया एक युवक रात भर ‘तमंचे पे डिस्को’ करता रहा। वधु पक्ष की ओर से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। युवक डांसर के साथ नाचते हुए तमंचा लहराता रहा। इसी दौरान तमाम लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मेजा पुलिस को सूचना मिली तो युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम मिर्जापुर के जिगना रवाना कर दी गई है। दुल्हन के पिता को भी थाने बुलाया गया है।
मेजा के उरनाह गांव के रहने वाले शिवकरण की बेटी की मंगलवार रात शादी थी। बारात मिर्जापुर के जिगना से आई थी। बारात में एक युवक आया था। वह खुलेआम तमंचा लहराते हुए नाच रहा था। बारात आने के बाद रात में 11 बजे के बाद आर्केस्ट्रा शुरू हुआ तो युवक तमंचा लेकर डांसर के साथ नाचने लगा। रात भर वह तमंचा लेकर नाचता रहा। तमाम लोग वीडियो बनाते रहे। तड़के जब आर्केस्ट्रा खत्म होने लगा तो वह युवक डांसर को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया।