फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The way of development of the country goes through Uttar Pradesh: Radha Mohan

यूपी से होकर जाता है देश के विकास का रास्ता - राधा मोहन

Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
सार

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश प्रभारी ने प्रबुद्धजनों से कहा कि योगी यूपी की उम्मीद है, योगी है तो यूपी की उन्नति है। प्रबुद्ध सम्मेलन के बहाने केंद्र और राज्य की उपलब्धियों को गिनाने के साथ उन्होंने भाजपा के परंपरागत वोट बैंक को भी साधने की कोशिश की।

विज्ञापन
The way of development of the country goes through Uttar Pradesh: Radha Mohan
Prayagraj News : प्रबुद्ध सम्मेलन का उद्घाटन करते यूपी भाजप प्रभारी राधामोहन सिंह। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने रविवार को कहा कि पूर्व के चुनावों में कहा जाता था कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता लखनऊ होकर जाता है, लेकिन केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से साबित हो गया है कि देश के विकास का रास्ता अब यूपी से होकर जाता है। इसी वजह से मिशन 2022 को ध्यान में रखते हुए ‘दिल से मोदी, फिर से योगी’ का नारा दिया गया है। राधा मोहन सिंह ने यह बातें मेडिकल कालेज के प्रीतम दाम मेहता सभागार में रविवार को आयोजित शहर उत्तरी विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन

The way of development of the country goes through Uttar Pradesh: Radha Mohan
Prayagraj News : भाजपा यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश प्रभारी ने प्रबुद्धजनों से कहा कि योगी यूपी की उम्मीद है, योगी है तो यूपी की उन्नति है। प्रबुद्ध सम्मेलन के बहाने केंद्र और राज्य की उपलब्धियों को गिनाने के साथ उन्होंने भाजपा के परंपरागत वोट बैंक को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने मंच से ही कार्यकर्ताओं को संगठित होने का मंत्र दिया। योगी सरकार की तारीफ करने के साथ उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि योगी सरकार में गुंडे भयभीत हैं। वह सलाखों के पीछे हैं। इसके पूर्व की सरकार में प्रदेश में जंगलराज कायम था, लेकिन अब भू माफिया द्वारा हड़पी जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The way of development of the country goes through Uttar Pradesh: Radha Mohan
Prayagraj News : भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में शिरकत करते यूपी भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह। - फोटो : प्रयागराज
भूमाफिया से 1574 करोड़ रुपये की संपत्ति मुक्त कराई जा चुकी है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को परम वैभव तक ले जाएं। इसके लिए भाजपा को फिर से सत्ता तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद केशरी देवी पटेल, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, मेयर अभिलाषा गुप्ता, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, हर्षवर्धन बाजपेई, सुरेंद्र चौधरी, गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, नरेंद्र देव पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, डॉ. एलएस ओझा, रवि केसरवानी, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद रहे। 

इनका हुआ सम्मान 
 प्रबुद्ध सम्मेलन में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, शिक्षिका आशा सिंह, यशवंत चौधरी, कमला त्रिपाठी, हर्ष, सावित्री, राजेश मिश्रा, सुभाष चंद्र द्विवेदी, भानु प्रसाद तिवारी, डॉ. वंदना सिंह, भावेश सिंह, भारतेंदु त्रिपाठी, डा. गार्गी श्रीवास्तव, डा. कार्तिकेय शर्मा का सम्मान हुआ। 

सीबीआई जांच रिपोर्ट न आने पर जताई निराशा
प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने लोकसेवा आयोग की पिछली भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई जांच रिपोर्ट न आने पर निराशा जताई। कहा कि प्रतियोगी छात्रों को स्वस्थ वातावरण देना सरकार का दायित्व है। इसलिए सीबीआई रिपोर्ट जल्द आनी चाहिए। उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed