{"_id":"628cf36ba8a702091f1ed868","slug":"the-wait-is-over-the-advertisement-of-tgt-pgt-will-be-released-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, जून में जारी होगा टीजीटी-पीजीटी का विज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, जून में जारी होगा टीजीटी-पीजीटी का विज्ञापन
Tue, 24 May 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती का विज्ञापन जून महीने में आएगा। मंगलवार को प्रतियोगी मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया है। प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि टीजीटी-पीजीटी में अधिकतम पदों पर भर्ती निकाली जाए। साथ ही विभिन्न भर्तियों में बचे हुए चयनितों का जल्द से जल्द समायोजित किया जाए।
प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का दावा है कि चयन बोर्ड अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि नया विज्ञापन जून माह में आएगा। अधियाचन में जो सीटें बढ़ेंगी उनको इसी विज्ञापन में समाहित किया जाएगा। संस्कृत विद्यालयों में सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक की भर्ती को लेकर प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। इसका अनुमोदन मिलते ही भर्ती शुरू की जाएगी।
कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती पर अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक एक भी अधियाचन नहीं मिला है। अधियाचन मिलते ही भर्ती शुरू की जाएगी। साथ ही विज्ञापन 2016 एवं विज्ञापन 2021 की प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश मिलने पर चयन बोर्ड द्वारा काउंसलिंग के तहत नियुक्ति देने पर विचार किया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल में कृपाशंकर निरंकारी, उदय यादव, राजेश कुमार (बालाजी), रमेश कुमार, अनुराग दुबे, अमित यादव आदि शामिल रहे।