{"_id":"6a31b147e6779ca7cc00a68f","slug":"the-tazia-procession-will-pass-along-the-old-route-pac-personnel-will-be-deployed-allahabad-news-c-407-1-nan1010-16194-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुराने रास्ते से ही गुजरेगी ताजिया, पीएसी रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुराने रास्ते से ही गुजरेगी ताजिया, पीएसी रहेगी तैनात
Wed, 17 Jun 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
मोहर्रम के ताजिया जुलूस के लिए मंगलवार को लालापुर थाने में उपजिलाधिकारी बारा और थानाध्यक्ष लालापुर ने ताजियेदारों के साथ बैठक की। बैठक में सबसे पहले एसडीएम बारा डॉ़ गणेश कनौजिया और थानाध्यक्ष लालापुर अनुभव सिंह ने ताजियेदारों और मुस्लिम धर्म गुरुओं से गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
एसडीएम ने कहा विगत वर्षों की तरह जिस रास्ते से जुलूस निकलता था, उसी रास्ते से ही निकलेगा। जहां पुलिस और पीएसी की तैनाती रहेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि मानक से बड़ा ताजिया नहीं होना चाहिए। यदि किसी ने कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से कार्रवाई भी की जाएगी। अमिलिया और पण्डुआ गांव के ताजियेदारों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान वसीम अहमद, अबरार अहमद, नईम अहमद, इमरान अहमद, खुर्शीद आदि लोग मौजूद रहे।