Prayagraj News : फाफामऊ पुल पर एक बार फिर चरमराई व्यवस्था, एक किलोमीटर तक बाइकों की लगी कतार
फाफामऊ गंगा पुल पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सोमवार को पुल पर करीब एक किलोमीटर तक बाइक की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते पूरा पुल बाइकों से पट गया।
विस्तार
फाफामऊ गंगा पुल पर एक बार फिर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सोमवार को पुल पर करीब एक किलोमीटर तक बाइक की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते पूरा पुल बाइकों से पट गया। महज 10 से मिनट का सफर चालकों को एक घंटे में पूरा करना पड़ा। भीषण जाम लगने से बाइक चालकों दिक्कत का सामना करना पड़ा।फाफमऊ पुल के पास लगे बैरिकेडिंग में कम जगह होने की वजह से सुबह करीब 10 बजे से बाइक का रेला लगने लगा। देखते ही देखते तेलियरगंज और फाफामऊ पुल की ओर से बाइकों की लंबी कतार लग गई। तैनात पुलिसकर्मी जाम हटवाने की तमाम प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। जाम की हालत देखकर फाफामऊ से शहर की ओर आ रहे काफी संख्या में लोग वापस अपने घरों को लौट गए।
जाम में लोग भी यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए। जाम का सिलसिला करीब 12 बजे तक चलता रहा। फाफामऊ पुल को मरम्मत कार्य के चलते 10 सितंबर से 15 दिन के लिए बंद किया है। दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन की अनुमति दी गई है, जबकि अन्य वाहनों के लिए सहसों, अंदावा, झूंसी की ओर से रूट डायवर्जन किया है।
बुधवार को भी लगा था जाम
यातायात पुलिस ने मंगलवार सुबह से ही बस व भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा थी। सिर्फ कार, ऑटो और बाइक के आने जाने की अनुमति दी गई। लेकिन इसके अगले दिन कार ऑटो के आवागमन को भी बंद करने पर बाइक का पुल पर लंबा जाम लग गया था। यही स्थिति दूसरे दिन भी थी। इसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पुल पर लगाई तो यातायात सामान्य हुई।
जाम से फंसने से विलंब में कार्यालय पहुंचे कर्मी
सुबह करीब 10 बजे से पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। यहां से गुजर रहे बाइक चालक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि उनको कचहरी जाना है लेकिन पुल पर लगा बैरिकेडिंग बंद है। काफी देर इंतजार करने के बाद आवागमन शुरू किया गया। इस वजह से पुल पर जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते वह अपने कार्यालय विलंब पहुंचे। वहीं यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुल को बंद नहीं किया गया था बैरिकेडिंग के पास कम जगह होने की चलते अव्यवथा हो गई थी। हालांकि कुछ देर बाद जाम की स्थिति ठीक हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.