{"_id":"5efa464757ab3d263e2090fb","slug":"the-student-was-raped-by-the-pretense-of-marriage-the-medical-officer-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, मेडिकल अफसर नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, मेडिकल अफसर नामजद
Tue, 30 Jun 2020 01:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में रहने वाली छात्रा से शादी के नाम पर धोखा हुआ। कई सालों तक न सिर्फ शारीरिक शोषण किया गया बल्कि गर्भपात भी कराया गया। सीएचसी में मेडिकल अफसर के पद पर नौकरी लगी तो आरोपी शादी से मुकर गया। जिसके बाद छात्रा ने कोतवाली में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आशुतोष यादव झूंसी का रहने वाला है, जिससे उसकी मुलाकात करीब 10 साल पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान हुई। दोनों में नजदीकियां हुईं जिसके बाद वह उसके घर भी आने-जाने लगा। साथ ही उससे शादी का भी वादा किया।
विवि से निकलकर आरोपी नेपाल के काठमांडू स्थित मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने चला गया। हालांकि वह इस दौरान शहर आकर छात्रा से मिलता जुलता भी रहा और शारीरिक संबंध भी बनाए। एक बार धोखे से गर्भपात भी कराया। इस दौरान बार-बार यही कहता रहा कि वह उससे ही शादी करेगा।
विज्ञापन
आरोपी ने धमकी देकर रिश्ता तोड़वा दिया
उधर इसी साल की शुरुआत में घरवालों ने युवती की शादी भी तय कर दी लेकिन आरोपी ने धमकी देकर रिश्ता तोड़वा दिया। साथ ही यह भी कहा कि वह उसकी शादी कहीं और नहीं होने देगा। करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी का चयन प्रांतीय मेडिकल सर्विस में हो गया, जिसके बाद उसे भदोही में तैनाती मिली। आरोप है कि इसके बाद से उसने छात्रा से दूरी बनानी शुरू कर दी और शादी की बात से इंकार कर दिया।
युवती आरोपी के घर गई तो वहां भी उसे धमकाया गया। जिसके बाद सोमवार को उसने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। कोतवाली प्रभारी जयचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। तलाश में एक टीम भदोही के साथ ही आरोपी के सैदाबाद स्थित मूल निवास पर भी भेजी जा रही है।