फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The son-in-law of Ateeq was beaten up in jail

अतीक के करीबी के दामाद को भी पीटा गया था जेल में, माफिया से अलग हुआ उसका एक गुट

Tue, 01 Jan 2019 12:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law of Ateeq was beaten up in jail
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
देवरिया जेल में लखनऊ के मोहित जायसवाल की पिटाई की बात सामने आने के बाद प्रयागराज का भी एक मामला फिर से गरमा गया है। दरअसल करीब तीन हफ्ते पहले अतीक के एक करीबी के दामाद को भी देवरिया जेल में बुलवाकर पीटा गया था। उस मामले में भी अतीक पर ही आरोप लगा था। हालांकि भुक्तभोगी ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी लेकिन उस घटना के बाद अतीक से वर्षों से जुड़ा एक गुट अलग हो गया था। 
विज्ञापन


अतीक अहमद का एक करीबी मरियाडीह में रहता है। वह अतीक के साथ राजू पाल हत्याकांड में नामजद है। उसका दामाद पोंगहट पुल इलाके में रहता है। वह भी अतीक के साथ ही रहता और काम करता था। सूत्र बताते हैं कि पिछले महीने अतीक अहमद ने उससे कुछ काम कहा था। काफी समय बीतने के बाद भी वह काम नहीं हुआ तो अतीक ने फोन कर पूछा। इसी दौरान दोनों में कुछ बहस हो गई। इसके बाद करीब तीन हफ्ते पहले करीबी के दामाद को देवरिया जेल बुलाया गया। उसकी वहीं पर जमकर पिटाई की गई। करीब एक घंटे तक उसे मारा पीटा गया। कुछ लोगों ने वहीं मोबाइल पर उसकी वीडियो भी बना ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस प्रयागराज आया तो इसकी व्यापक प्रतिक्रिया हुई। मरियाडीह का एक गुट जो वर्षों से अतीक से जुड़ा था, वह अतीक गिरोह के विरोध में काम करने लगा। प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों को भी घटना के बारे में जानकारी हो गई थी। अधिकारियों का कहना था कि जब तक भुक्तभोगी खुद शिकायत न करे, कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। लखनऊ वाली घटना सामने आने के बाद यह मामला फिर से ताजा हो गया। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हैं। उसी क्रम में पहले पोंगहट पुल के युवक को फिर मोहित जायसवाल की जेल में पिटाई की गई। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में सारी बात साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed