फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the sky was rainy saturday was the hottest day

दहका सूरज, संगम नगरी में आसमान से बरसे अंगारे

Sun, 24 May 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
the sky was rainy saturday was the hottest day
शनिवार को संगमनगरी में आसमान से धूप नहीं, बल्कि दिन भर अंगारे बरसते रहे। इस सीजन का यह सबसे अधिक गर्म दिन रहा। लॉकडाउन के बीच सड़क पर निकले लोगों को अपनी त्वचा जलती महसूस हुईं। मौसम के जानकारों के अनुसार तापमान बढ़ने से निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन गया है। इससे रविवार को प्रयागराज और आसपास के इलाकों में आंधी के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे से ही सूरज ने रूद्र रूप धारण कर लिया था। दिन के 11 बजे तक घरों से बाहर निकलने पर झुलसने जैसा एहसास होने लगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर एच एन मिश्रा के मुताबिक इस दिन सीजन का सर्वाधिक 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पारा रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में यह चालू सीजन का अबतक का सर्वाधिक उच्च तपमान है। इस उच्च तापक्रम की वजह से निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन गया है। मौसम के इस लक्षण से यह भी संकेत मिले हैं कि मानसून इस बार जल्दी सक्रिय हो सकता है। रविवार को आंधी के साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और गरज तरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस सूर्योदय 5:14 पर सूर्यास्त 6:45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed