फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The situation will be clear today regarding Allahabad University examinations

इलाहाबाद विविः परीक्षाओं पर आज स्पष्ट हो जाएगी स्थिति

Sun, 14 Jun 2020 06:59 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
The situation will be clear today regarding Allahabad University examinations
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा या उन्हें परीक्षा देनी होगी, यह सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा। १५ जून को इविवि परीक्षा समिति की बैठक होने जा रही है, जिसमें वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे और इस बैठक में कुलपति प्रो. आरआ तिवारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इविवि प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि पिछली परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए। इसके लिए छात्रों ने ऑनलाइन याचिका अभियान शुरू कर दिया है, जिसे अब तक लगभग तीन हजार छात्रों का समर्थन मिल चुका है। वहीं, बॉर कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि विधि (बीएएलएलबी एवं एलएलबी) अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए और बाकी छात्रों को पिछली परीक्षा में प्रदर्शन एवं आंतरिक मूल्यांकन में मिले अंकों के आधार पर प्रमोट कर दिया जाए।

विज्ञापन

The situation will be clear today regarding Allahabad University examinations
Allahabad University

बॉर कौंसिल ने यह भी कहा है कि अगर कोई छात्र ऑनलाइन परीक्षा देने में सक्षम नहीं है तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सूत्रों का कहना है कि इविवि प्रशासन सबसे पहले स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जा सकता है।

स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और परास्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी या नहीं, यह निर्णय केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग पर छोड़ा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इविवि प्रशासन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर किसी भी तरह के विवाद में नहीं पडऩा चाहता है, ऐसे में बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोट किए जाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन सीधे निर्णय लेने से कतरा रहा है।

The situation will be clear today regarding Allahabad University examinations
allahabad university
इसके अलावा इविवि प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने की है। परीक्षा समिति अगर स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने का निर्णय लेती है तो इविवि में परीक्षा केंद्रों की संख्या पर्याप्त है लेकिन इसके संघटक महाविद्यालयों में जगह की कमी है और इस बारे में महाविद्यालयों ने इविवि प्रशासन को अवगत भी करा दिया है।

ऐसे में परीक्षा का खाका तैयार करते वक्त यह भी देखना होगा कि कॉलेजों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जाए। परीक्षा समिति की बैठक मेें ऐसे ही तमाम बिंदुओं पर विचार-विमर्श होना है। वहीं, छात्रों को भी इंतजार है कि इविवि प्रशासन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर क्या निर्णय लेता है।

छात्रों की ओर से लगातार मांग की जा रही है कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट करे। ०० ‘सोमवार को परीक्षा समिति की बैठक है, जिसमें वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। जो भी निर्णय होगा, वह छात्रहित में ही होगा।’ प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, इविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed