{"_id":"5e693cf28ebc3ec54a7e4f34","slug":"the-show-cause-notice-released-in-doing-copy-in-exam-to-the-students-of-state-university-city-news-ald27072867","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करते पकड़े गए 320 छात्र-छात्राएं, मिला कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करते पकड़े गए 320 छात्र-छात्राएं, मिला कारण बताओ नोटिस
Thu, 12 Mar 2020 04:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को नोटिस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्विद्यालय की ओर से 15 नवंबर से दिसंबर 2019 के बीच हुई सत्रीय परीक्षा में नकल के आरोप में 320 परीक्षार्थियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
राज्य विश्विद्यालय की ओर से इन दिनों बीए, बीए-एलएलबी, एलएलबी, एमए, एमकॉम, एमएससी, बीसीए, एमसीए सहित दूसरे प्रोफेशनल्स कोर्स की परीक्षाएं चल रही हैं। इन परीक्षाओं के दौरान विश्विद्यालय की ओर से नियुक्त सचल दल और कॉलेजों के सचल दल की ओर से लगातार नकलची पकड़े जा रहे हैं। विश्विद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में इन दिनों नकलचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन