फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The shop will be sealed if people are seen eating biryani on the road

सड़क पर बिरयानी खाते दिखे लोग तो सील होगी दुकान

Sat, 02 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
The shop will be sealed if people are seen eating biryani on the road
The shop will be sealed if people are seen eating biryani on the road - फोटो : CITY DESK
सिविल लाइंस बाजार में सड़क पर हड्डी और प्लेट फैली मिली या फुटपाथ पर लोग बिरयानी खाते दिखे तो दुकान सील कर दी जाएगी। यह चेतावनी नगर आयुक्त के निर्देश पर एमजी मार्ग पर बिरयानी विक्रेता ईट-ऑन के संचालक को नगर निगम कर्मियों ने दी है। फिलहाल उनकी दुकान बंद करा दी गई है। दुकानदार से कहा गया है कि डिब्बा बंद बिरयानी ही बेचें। साथ ही प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के आसपास और एमजी मार्ग पर मेडिकल चौराहे तक अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रवि रंजन ने अतिक्रमण के संबंध में हाईकोर्ट के निर्देश का अनुपालन कराने का निर्देश मातहतों को दिया है। अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार ने प्रवर्तन दल के साथ हाईकोर्ट के तीन, चार और पांच के आसपास जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण अभियान चलाया। आठ गुमटियां, पांच ठेले ध्वस्त कराए। खोमचे वालों को भी खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षक मनोज के मुताबिक अभियान के दौरान दो काउंटर और दो ठेले जब्त किए गए। एमजी मार्ग पर सीएमपी तिराहे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन ठेले और दो गुमटियां ध्वस्त कराई गईं। आजाद पार्क के चारों तरफ सड़क-पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराकर एसपी मार्ग पर भी कार्रवाई की गई। दिन भर में अतिक्रमण करने वालों से 5900 रुपये जुर्माना मौके पर वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed