{"_id":"5fa8504290898670094865e8","slug":"the-saint-said-joe-biden-will-be-able-to-succeed-only-by-taking-steps-from-india-on-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले संत - आतंकवाद पर भारत से कदम मिलाकर ही कामयाब हो सकेंगे जो बाइडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले संत - आतंकवाद पर भारत से कदम मिलाकर ही कामयाब हो सकेंगे जो बाइडन
Mon, 09 Nov 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि समेत अन्य संत।
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में डेमोक्रेट उम्मीदावार जो बाइडन की राष्ट्रपति पद पर जीत से साधु-संतों को विश्व में शांति और समृद्धि का नया लक्ष्य तय होने की उम्मीद है। अखाड़ा परिषद और दंडीबाड़े से जुड़े संतों का मानना है कि कोविड-19 और आतंकवाद पर भारत के साथ कदम मिलाकर ही बाइडन विश्व समुदाय में अपनी छाप छोड़ सकेंगे। बराक ओबामा के साथ उपराष्ट्रपति रहे बाइडन ने कभी भी भारत का विरोध नहीं किया था। ऐसे में संतों ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति से बेहतर रिश्तों की आशा जताई है।
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज अमेरिका में बाइडन की जीत को भारत के लिए किसी भी तरह से चिंता की वजह नहीं मानते। उनका कहना है कि कोविड-19 के साथ आतंकवाद की चुनौती का सामना और पर्यावरण की रक्षा हमेशा भारत का लक्ष्य रहा है। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन भी कोविड और क्लाइमेट को प्राथमिकता देने वाले हैं। ऐसे में बाइडन की जीत से वैश्विक स्तर पर भारत के एजेंडे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि का कहना है कि अमेरिका की जितनी जरूरत भारत को है, उतनी ही अमेरिका को भी भारत की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने आतंकवाद के खात्मे के लिए कड़ा रुख अपनाया था। ऐसे में बाइडन इस वैश्विक एजेंडे से अलग नहीं हो सकते। अखिल भारतीय दंडी महासभा के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम ने बाइडन की जीत को भारत के लिए हितकारी बताया।
विज्ञापन