फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The rogue escaped after snatching the chain from the wife of a retired Airforce employee

रिटायर एयरफोर्स कर्मचारी की पत्नी से चेन छीनकर भागे बदमाश

Mon, 02 Nov 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
The rogue escaped after snatching the chain from the wife of a retired Airforce employee
prayagraj news - फोटो : prayagraj
त्योहारों का मौसम है और लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। धूमनगंज में रिटायर एयरफोर्सकर्मी की पत्नी सुनीता ओझा के गले से बदमाश सोने की चेन खींचकर भाग निकले। खास बात यह कि वारदात दिनदहाड़े अंजाम दी गई। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन


धूमनगंज में पोंगहट पुल के पास रहने वाले मुकेश ओझा एयरफोर्स से रिटायर हैं। रविवार दोपहर उनकी पत्नी सुनीता घर से कुछ दूर पर स्थित मंदिर जा रही थीं। अभी वह चंद्रौल हॉस्पिटल के पास पहुंची थीं कि तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही एक बदमाश बाइक से उतरकर उनके पास आया और गले से चेन खींचकर साथियों संग भाग निकला। घटना से वह अवाक रह गईं। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसमें बदमाशों की तस्वीर नजर आई। वह नीले रंग की बाइक पर सवार थे। इनमें से एक बदमाश ने मास्क पहना था जबकि दो के चेहरे खुले थे। धूमनगंज पुलिस देर रात तक उनका कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी थी। बता दें कि एक दिन पहले खुल्दाबाद में रेलवेकर्मी की सास सुशीला देवी के गले दिनदहाड़े चेन छिनैती की वारदात हुई थी। इस वारदात में भी लुटेरों का सुराग पुलिस हासिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed