फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The road built a year ago turned into potholes

Prayagraj News: एक साल पहले बनी सड़क गड्ढों में तब्दील

Tue, 10 Oct 2023 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 10 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The road built a year ago turned into potholes
शीशगढ़। निर्माण के एक साल बाद पदमी-कस्बापुर मार्ग खस्ताहाल हो गया है। कहीं डामर गायब हो गया है तो कहीं गिट्टी बाहर झांक रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। खस्ताहाल सड़क पर आए दिन हादसे भी होते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहे।
विज्ञापन

पदमी गांव के रहने वाले पप्पू ने बताया कि करीब सालभर पहले तीन करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया गया था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसका लोकार्पण किया था। आरोप है कि ठेकेदार ने मानक के अनुसार निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किया। इस वजह से बनने के कुछ समय बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी। अब यह सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है।
विज्ञापन

मानसून में यह सड़क जलाशय नजर आती है। पानी भरा होने की वजह से गड्ढे की गहराई का अंदाजा ही नहीं होता। पिछले एक महीने में ही दर्जन भर से ज्यादा बाइक सवार यहां हादसे का शिकार हो चुके हैं। विभाग के अवर अभियंता सुनील गिरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार को पत्र भेजा गया है। जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed