फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The resolution of society's well-being

समाज की भलाई का लिया संकल्प

Mon, 02 Nov 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
The resolution of society's well-being
इलाहाबाद(ब्यूरो)। श्री चौरसिया ट्रस्ट बोर्ड के 50वें स्थापना दिवस पर रविवार को देश भर के जुटे चौरसिया समाज के लोगों समाज की उन्नति के साथ कई नए संकल्प लिए। उन्होंने राजनीतिक सहमभागिता बढ़ाने, युवाओं के विकास और उनकी पढ़ाई-लिखाई में मदद करने की बात कही। इस दौरान समाज के विकास में योगदान के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश लक्खू चौरसिया ने किया। उन्होंने आगामी योजनाओं की रिपोर्ट भी रखी। कार्यक्रम के सभापति रहे नामचीन बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया ने हाल में जुटे लोगों से समाज की भलाई के लिए काम करने की बात कही। इस मौके पर केदार नाथ चौरसिया, डॉ. विनोद चौरसिया, हरि कृष्ण चौरसिया, डॉ. अमृता चारसिया, दिलीप चौरसिया, डॉ. मनीष चौरासिया, राहुल चौरसिया, हर्षा चौरसिया, गायत्री देवी चौरसिया, निकिता चौरसिया, शोभा चौरसिया सहित कई लोगों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन बद्री चौरसिया ने किया। इसके पूर्व सुबह 11 बजे राजर्षि टंडन मंडपम से हाथी, घोड़ों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी चौकियाें के साथ शोभा यात्रा निकाली। यात्रा चौक, जानसेनगंज, हीवेटरोड से होते हुए मंडपम में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed