फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The public bridge at Prayagraj Junction will be closed for the public from tomorrow

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर पब्लिक के लिए कल से बंद होगा पब्लिक पुल, पुनर्विकास के लिए किया जाएगा ध्वस्त

Tue, 29 Apr 2025 06:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 06:54 AM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन का पब्लिक पुल आम पब्लिक के लिए बुधवार 30 अप्रैल से बंद हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के पुर्नविकास कार्यक्रम के तहत रेलवे द्वारा पब्लिक पुल का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। पुल ध्वस्तीकरण के बाद यहां कांकोर्स बनाए जाने का कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन
The public bridge at Prayagraj Junction will be closed for the public from tomorrow
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन का पब्लिक पुल आम पब्लिक के लिए बुधवार 30 अप्रैल से बंद हो जाएगा। प्रयागराज जंक्शन के पुर्नविकास कार्यक्रम के तहत रेलवे द्वारा पब्लिक पुल का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। पुल ध्वस्तीकरण के बाद यहां कांकोर्स बनाए जाने का कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम द्वारा पुल का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। पुल के ध्वस्तीकरण के दौरान रेलवे द्वारा अलग-अलग दिनों में कुछ घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक भी लिया जाएगा। ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि में संबंधित प्लेटफार्म पर ट्रेन का संचालन नहीं होगा। बता दें कि महाकुंभ 2013 के पूर्व ही यह पुल तैयार किया गया था। यह पुल दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक हिस्से से पुल के सभी प्लेटफार्म को जोड़ा गया है तो दूसरे हिस्से से आम लोगों का सिविल लाइंस साइड से सिटी साइड की तरफ आवागमन होता है।

विज्ञापन


हर रोज सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे भी इस पुल का उपयोग करते हैं। तमाम बच्चे साइकिल लेकर भी पुल पर चढ़ जाते हैं। अब पुल बंद हो जाने के बाद ऐसे लोग जिनका सिटी साइड से सिविल लाइंस साइड की तरफ नियमित रूप से आवागमन होता है उन्हें अब निरंजन या खुसरोबाग रेल ओवर ब्रिज की तरफ से लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित वीआईपी रूम के निकट बना यह पुल सिविल लाइंस साइड स्थित होटल पोलो मैक्स के पीछे यात्रियों को उतारता है। सिटी साइड स्थित आरएमएस और सिविल लाइंस साइड में रेल कोच रेस्टोरेंट के निकट इस पुल पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर भी लगा हुआ है। जंक्शन का यह एकमात्र पुल है जो कंट्रोल टावर इमारत को भी जोड़ता है। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जंक्शन के पुर्नविकास के तहत इस पुल को ध्वस्त करने के बाद वहां कांकोर्स बनाया जाना है। कहा कि ध्वस्तीकरण कार्य के चलते 30 अप्रैल से यह पुल बंद किया जा रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed