फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The process of finding dead bodies in Ganga continues, three dozen found

गंगा में शवों का मिलने का सिलसिला जारी, तीन दर्जन मिले 

Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM IST
सार

  • देर रात शवों को जलाकर किया गया अंतिम संस्कार
  • कटान होने से बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे शव

विज्ञापन
The process of finding dead bodies in Ganga continues, three dozen found
prayagraj news : गंगा में मिले शवों का देर रात तक अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तेज हुए कटान में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जहां 60 शव मिले थे वहीं शनिवार को भी तीन दर्जन दफनाए गए शव रेत से बाहर निकल आए। बारिश के बीच इन शवों को दफनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ी। देर रात इन शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

The process of finding dead bodies in Ganga continues, three dozen found
prayagraj news : फाफामऊ गंगा घाट पर मिले शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। - फोटो : prayagraj

तीन दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कटान का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। फाफामऊ घाट पर सुबह से ही शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। घाट की निगरानी के लिए लगाए गए मजदूरों ने शाम तक तीन दर्जन शवों को बाहर निकाला। एक दिन पहले शवों अधिक मिलने से शनिवार को भी घाट पर बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया था। मजदूर शाम तक लगे रहे और गंगा में बहते शवों को बाहर निकालते रहे। देर शाम तक कुल तीन दर्जन शवों को बाहर निकाल लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

The process of finding dead bodies in Ganga continues, three dozen found
prayagraj news : गंगा का जलस्तर बढ़ने से लबालब हुआ फाफामऊ घाट। - फोटो : prayagraj
उसके बाद शवों को जलाने के लिए चिताएं लगाई गईं। ये चिताएं टापू पर रेलवे पुल के नीचे जलाई गईं। जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने श्राद्ध के साथ इन शवों को मुखाग्नि दी। लगातार जलस्तर बढ़ने से निगरानी बढ़ा दी हैं। शनिवार को घाट पर पहुंचे निगरानी समिति के सदस्य और पार्षद मुकुंद तिवारी और कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गई है। इससे दफनाए गए शव बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी तीन दर्जन शव मिले हैं। इस वजह से घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed