{"_id":"5ed7f3548ebc3e90a7655d7f","slug":"the-polluted-water-is-coming-in-ramanand-nagar-and-allapur-city-news-ald2774974153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामानंद नगर और अल्लापुर मं आ रहा प्रदूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामानंद नगर और अल्लापुर मं आ रहा प्रदूषित पानी
विज्ञापन
अल्लापुर के रामानंद नगर में लोगों के घरो में लगे नलों से गंदा पानी आ रहा है। यह पानी किसी इस्तेमाल के लायक नहीं है। वहीं सोहबतियाबाग, खुशहाल पर्वत, अतरसुइया और अलोपीबाग के एक हिस्से में दूषित जलापूर्ति से लोग परेशान हैं। रामनंद नगर निवासी सीताराम यादव के मुताबिक 15 दिन से गंदा पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन जलकल विभाग के कर्मचारी सुनते ही नहीं। स्थानीय निवासी प्रमोद, अजीत और मनोज यादव ने बताया कि नलों से आने वाले पानी से दुर्गंध भी आती है।
पीने के लिए पानी खरीदना मजबूरी बनी है। लोगों के मुताबिक इस संबंध में शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं शहर के सोहबतियाबाग, अतरसुइया, खुशहाल पर्वत और अलोपीबाग के कुछ हिस्सों में दूषित जलापूर्ति की समस्या बनी है। लोगों ने इसकी शिकायत की तो मौके पर आए कर्मचारियों ने लीकेज दुरुस्त करने की बात बताई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।