फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The open challenge to the police, crime happen

भरे बाजार वारदात, पुलिस को खुली चुनौती

Tue, 12 Mar 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
The open challenge to the police, crime happen
डेमो - फोटो : डेमो

 शहर के सबसे व्यस्त बाजार चौक में जिस तरह से दिनदहाड़े बदमाश 10.30 लाख की लूट की गई, वह पुलिस के लिए खुली चुनौती है। हजारों लोगों की मौजूदगी में हुई इस घटना से चौक में सनसनी फैल गई। घटना से कोतवाली पुलिस के भी होश उड़े रहे।चौक शहर का सबसे व्यस्त बाजार माना जाता है। उस पर भी जिस नाज सिनेमा के पास वारदात हुई, वहां सुबह से लेकर शाम तक व्यापारियों व खरीदारों का मजमा जुटा रहता है। घटना जिस वक्त हुई, उस वक्त तक ज्यादातर दुकानें भी खुल चुकी थीं। यानी बाजार में अच्छी खासी भीड़ भी थी।

विज्ञापन


ऐसे में हजारों लोगों की भीड़ के बीच जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे साफ है कि वह पूरी तरह बेखौफ थे। यही नहीं एक बदमाश ने पकड़े जाने की कोशिश करने पर भरे बाजार जिस तरह से असलहा तान दिया, वह भी उनके दुस्साहस को बयां करता है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारी भी दहशतजदा हो गए। उधर कोतवाली पुलिस के भी होश उड़े रहे।
विज्ञापन


नारंगी रंग की थी बाइक
यह पूरा घटनाक्रम घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूत्रों की मानें तो फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश नारंगी रंग की एफजेड बाइक पर सवार थे। इसके साथ ही पहचान छिपाने के लिए उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था। पहले वह अपनी बाइक स्कूटी से जा रहे फर्म के कर्मचारियों के ठीक बगल में ले जाते हैं। फिर पीछे बैठा बदमाश भगवानदास से रुपयों भरा बैग छीन लेता है। इसके बाद का घटनाक्रम कैमरे में कैद नहीं हो सका क्योंकि दोनों वाहन व उन पर सवार व्यक्ति कैमरे की जद से आगे निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भेदिया जरूर था शामिल
पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि इसमें कोई भेदिया जरूर शामिल था। बदमाशों को अच्छी तरह से मालूम था कि बैग में भारी-भरकम रकम है। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक और अहम बात पता चली। वह यह कि बदमाश गोदाम से ही कर्मचारियों के पीछे लगे थे। इससे भी यह आशंका प्रबल हो जाती है कि बदमाशों को कर्मचारियोें की पल-पल की खबर थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed