फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The new man jumped in the Yamuna from the new bridge

नए पुल से यमुना में कूदकर युवक ने दी जान

Wed, 08 May 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
The new man jumped in the Yamuna from the new bridge
यमुना नदी

कीडगंज क्षेत्र स्थित नए यमुना पुल से आधी रात ई रिक्शा चालक ने यमुना में छलांग लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव मनकामेश्वर मोड़ के पास नदी में उतराता मिला। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव मर्चरी भेजवा दिया। बाद में पहुंची पत्नी ने शव की शिनाख्त की। चर्चा रही घरेलू कलह में उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन



अतरसुइया के सदियापुर का रहने वाला राजेश पाल(32) ई रिक्शा चलाता था। करीब डेढ़ साल से वह यहां पत्नी अंजनी व दो बच्चों के साथ रहता था। सोमवार देर रात किसी बात पर नाराज होकर घर से निकला। इसके बाद नए पुल पर पहुंचकर यमुना में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह छह बजे के करीब मनकामेश्वर मोड़ पर उसका शव नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। जिस पर अज्ञात में शव मर्चरी भेजवा दिया गया। उधर पति के रात से ही गायब होने की सूचना पर अंजनी अतरसुइया थाने पहुंची तो उसे कीडगंज क्षेत्र में शव मिलने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मर्चरी पहुंचने पर मृतक की शिनाख्त राजेश के रूप में की। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में वह कुछ नहीं बता सकी। लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो घरेलू कलह में उसने यह कदम उठाया। कीडगंज पुलिस ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed