{"_id":"fe7e652516616679bd708b10436a65fe","slug":"the-movement-against-corruption-in-recruitments-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भर्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर तेज आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार सिर्फ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को लक्ष्य नहीं बनाया जाएगा। सभी तरह की भर्तियों में अनियमितता के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर प्रतियोगियों और छात्रों की बुधवार को हुई बैठक में आंदेालन की रणनीति पर चर्चा हुई।
छात्र नेता राणा यशवंत प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में आयोग की भर्तियों के अलावा दारोगा, शिक्षक, तकनीकी सहायक समेत आदि भर्ती परीक्षाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। छात्रों का कहना था कि सभी तरह की भर्तियों मेें भ्रष्टाचार व्याप्त है। इससे हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को धमकाने तथा निलंबित किए जाने पर भी नाराजगी प्रकट की। छात्रों ने घोषणा की कि पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत एक ही दिन सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। बैठक में दुर्गेश मिश्रा, रजनीश सिंह, अवधेश तिवारी, शिवा पांडेय, अशोक पांडेय, जाकिर हुसैन, भाष्कर पांडेय, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।