फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The monkey sitting on the neighbor's balcony was beaten to death

पड़ोसी के छज्जे पर बैठे बंदर को पीटकर मार डाला

Fri, 24 Apr 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
The monkey sitting on the neighbor's balcony was beaten to death
crime scene - फोटो : Twitter

बोरे में शव भरकर फेंकने जाते वक्त गांववालों ने ललकारा तो छोड़कर भागा

विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव टिटौली में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे एक बंदर याकूब के छज्जे पर बैठा था। तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने डंडे से पीटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसने बंदर का शव बोरे में बंद कर लिया और उसे नदी में फेंकने ले जाने लगा। इसी बीच गांव के दूसरे समुदाय के लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने उसे घेरा तो वह बोरा को फेंककर भाग गया। ग्रामीण बंदर का शव लेकर पंचायत घर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर गांववालों को शांत कराया। एसओ चंद्रकिरण यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed