फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants shot the student for opposing the robbery of the mobile

प्रयागराज: मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक

Tue, 15 Nov 2022 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 12:27 PM IST
सार

परेड ग्राउंड में बदमाशों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। कोचिंग से लौट रहा छात्र परेड ग्राउंड में बैठा था। इसी दौरान उसे बदमाश उसका मोबाइल जीने लगे। 

विज्ञापन
The miscreants shot the student for opposing the robbery of the mobile
Prayagraj : गोली लगने से घायल छात्र का एसआरएन हॉस्पिटल में उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीडगंज के बैरहना में बेखौफ तीन बदमाशों ने लूट के विरोध पर छात्र शुभम यादव (19) को गोली मार दी। संयोग था कि गोली उसके पैर में लगी। उसे घायल हाल में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। झूंसी का रहने वाला शुभम पुत्र बांकेलाल यादव श्यामाप्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह जार्जटाउन में कोचिंग पढ़ता है। रोज की तरह मंगलवार को भी वह कोचिंग पढ़ने गया था। वहां से करीब 11 बजे साइकिल से घर लौटने लगा।

विज्ञापन



उसने बताया कि वह रोज बैरहना में हर्षवर्धन चौराहे के पास तिकोनिया पार्क में कुछ देर रुककर आराम करता है। मंगलवार को भी वह पार्क के पास पहुंचा था कि तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, इसे पहले ही असलहा दिखाकर उससे मोबाइल छीनने लगे। विरोध पर गालियां देते हुए धमकाया। वह नहीं माना तो फायर झोंक दिया।
विज्ञापन



गोली पैर में लगी और वह चीखता हुआ गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश भाग निकले। आसपास के लोगों की सूचना पर पहले दारागंज और फिर कीडगंज पुलिस आ गई। घायल को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना पर परिजन भी आ गए। कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर फिलहाल अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

The miscreants shot the student for opposing the robbery of the mobile
Prayagraj : छात्र को गोली मार कर भाग रहे बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। - फोटो : अमर उजाला

कम उम्र के थे बदमाश, अल्लापुर होकर भागे
सूत्रों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश 20-25 साल के हैं। इनमें से बाइक चला रहे बदमाश ने पीले रंग की जैकेट पहन रखी थी। तीनों काले रंग की बाइक पर सवार थे। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना को अंजाम देकर वह अल्लापुर होकर भागे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed