फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The miscreants robbed the farmer who came to get his son to take the NEET exam.

 बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने आए किसान को बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

Mon, 13 Sep 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Sep 2021 10:30 PM IST
सार

कस्तूरीपुर,कंधई, प्रतापगढ़ निवासी राजेश कुमार वर्मा रविवार को अंदावा स्थित एक कॉलेज में अपने बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने आया था। तकरीबन ग्यारह बजे बेटे को कॉलेज के अंदर छोड़कर वह बाहर बैठा था।

विज्ञापन
The miscreants robbed the farmer who came to get his son to take the NEET exam.
जहरखुरानी गिरोह

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा इलाके में एक कॉलेज में रविवार को अपने बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने आए अधेड़ को जहरखुरानों ने नाश्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर लूट लिया। देर रात में होश में आने पर उसने परिजनों को फोन कर घटना बताई तो वे सन्न रह गए। परिजनों ने अधेड़ को हनुमानगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


कस्तूरीपुर,कंधई, प्रतापगढ़ निवासी राजेश कुमार वर्मा रविवार को अंदावा स्थित एक कॉलेज में अपने बेटे को नीट की परीक्षा दिलाने आया था। तकरीबन ग्यारह बजे बेटे को कॉलेज के अंदर छोड़कर वह बाहर बैठा था। तभी उसके पास एक अपरचित व्यक्ति जिसकी उम्र तकरीबन 40 से 45 के बीच थी आया और राजेश से बातचीत करने लगा। राजेश ने सोचा कि वह भी किसी को परीक्षा दिलाने आया होगा।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान  राजेश ने उससे नाश्ते की दुकान पूछी तो वह  राजेश को उसी की बाइक से हनुमानगंज के रामनाथपुर रेलवे क्रासिंग के पास ले गया। दोनों एक दुकान पर नाश्ता करने लगे। इसी बीच नजर बचाकर शातिर जहरखुरान ने राजेश के नाश्ते में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। नाश्ता करने के बाद जब राजेश को नशा होने लगा तो वह उसे उसकी बाइक से हंडिया क्षेत्र में एक सूनसान स्थान पर ले गया। वहां पर राजेश का पर्स छीनकर बेहोशी की हालत में छोड़कर जहरखुरान उसकी बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्स में नगदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, ड्राविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात थे। राजेश काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। रात करीब दस बजे उसे होश आया तो उसने फोन कर प्रयागराज के अपने परिजनों को बुलाया। परिजनों ने उसे हनुमानगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को ठीक होने के बाद भुक्तभोगी रिपोर्ट लिखाने सरायइनायत थाने गया तथा पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि थाने से उसे हंडिया का मामला बताकर भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed