फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The magic of Darshan's songs rose above the heads of technocrats, the evening was named after Darshan Rawal

ट्रिपलआईटी : टेक्नोक्रेट्स के सिर चढ़कर बोला दर्शन के गीतों का जादू, दर्शन रावल के नाम रही शाम

Sun, 11 Dec 2022 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 12:56 AM IST
सार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इफ्फेर्वेसेंस 2022 के अंतिम दिन शनिवार की शाम गायक और संगीतकार दर्शन रावल के नाम रही। दर्शन रावल के गीतों का जादू टेक्नोक्रेट्स के सिर चढ़कर बोला।

विज्ञापन
The magic of Darshan's songs rose above the heads of technocrats, the evening was named after Darshan Rawal
Prayagraj News : ट्रिपल आईटी में गीत प्रस्तुत करते बॉलीवुड गायक दर्शन रावल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इफ्फेर्वेसेंस 2022 के अंतिम दिन शनिवार की शाम गायक और संगीतकार दर्शन रावल के नाम रही। दर्शन रावल के गीतों का जादू टेक्नोक्रेट्स के सिर चढ़कर बोला। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका में रहा। वर्ष 2015 में सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म प्रेम रतन धन पायो के गाने ‘जब तुम चाहो’ गाने से दर्शन को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। शनिवार शाम वह ट्रिपलआईटी में मंच पहुंचे तो एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने सुनाए। 

विज्ञापन



दर्शन ने अपने सुपरहिट गानों- तेरी आंखों में, मैं किसी और का, यार तेरी यारी, बारिश लेते आना, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, कभी जो बादल बरसे, जीना जीना, रब्बा मेहर कर, असल में, काश ऐसा भी होता, तू मिलेया, भुला दूंगा, सब तुम हो, यारा तेरी यारी, बारिश लेते आना, इश्क चढ़ा है आदि सुनाकर छात्रों को रोमांचित कर दिया। इसके बाद तो दर्शक फरमाइश करते रहे और वह गाने सुनाते रहे। 
विज्ञापन



ये आयोजन भी हुए
दर्शन रावल के कार्यक्रम से पूर्व दिन में कार्पेडाइम, पेंटिग, आर्म रेस्लिंग, फोटो हंट/ पॉप क्विज, क्राफ्ट एरिया (शिल्प क्षेत्र),  बिंदास बोल, ऑक्शन (नीलामी), डांस वेटल (नृत्य युद्ध), ओपन माइक जैसी प्रतियोगिताओं में सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया। रंगतरंगिणी में छात्रों ने बिंदास बोल (नुक्कड़ नाटक/नुक्कड़ नाटक) का आयोजन किया। ट्रिपलआईटी म्यूजिक सोसाइटी ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed