{"_id":"777eb202d8356b2206dba4870062e581","slug":"the-hold-of-the-ransom-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एडशिनल एडवोकेट जनरल से रंगदारी मांगने वाला शिकंजे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एडशिनल एडवोकेट जनरल से रंगदारी मांगने वाला शिकंजे में
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पूर्व एडशिनल एडवोकेेट जनरल एसजी हसनैन को फोन पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर सनसनी फैलाने वाले शातिर केबल आपरेटर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की सुबह दबोच लिया। सर्विलांस की मदद से क्राइम ब्रांच व करेली पुलिस ने आरोपी को असकरी मार्केेेट के पास से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।
करेली के गौस नगर मोहल्ला निवासी एसजी हसनैन पूर्व एडशिनल एडवोकेट जनरल हैं। उनका एक बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकालत करता है। दूसरा बेटा दिल्ली की एक कंपनी में जनरल मैनेजर है। मुट्ठीगंज के बलुआघाट निवासी नवीन कुमार उर्फ सोनू उर्फ अजू शूटर केबल आपरेटर का काम करता है। वह अक्सर केबिल खराब होने पर हसनैन के घर आता-जाता था। कई बार हसनैन ने उसे फोनकर केबिल खराब आने की शिकायत की थी। जिसके चलते अजू शूटर हसनैन के मोबाइल और बेसिक फोन नंबर को याद कर लिया था। 22 तक हसनैन परिवार समेत दिल्ली में छुट्टी मनाने गए थे। मंगलवार सुबह ही वह घर लौटे थे।
दिन में एक अंजान नंबर से हसनैन के मोबाइल नंबर, बेसिक फोन और बेटेे के मोबाइल पर कॉल आई लेकिन बात नहीं हो सकी। रात में लगभग सवा सात बजे एक मैसेज आया है। मैसेज पढ़ने के बाद हसनैन पसीने छूट गए। मैसेज करने वाले ने लिखा था कि विधायक व अन्य व्यापारियों का मर्डर करने वाला अगर तुु अपने वकील बेटे को जिंदा रखना चाहता है तो 24 घंटे के अंदर 50 लाख रुपये तैयार रखना। मैं दोबारा मैसेज करुंगा। पुलिस को बताया तो दोनों बेटे की जान जाएगी। अब फैसला तुम्हे करना है कि रुपया प्यारा है या बेटा।
विज्ञापन
ठीक ऐसा मैसेज उनके बेटे के मोबाइल पर भी आया। मैसेज पढ़ने के बाद हसनैन के घर में खलबली मच गई। हसनैन तत्काल डीआईजी को मामले की जानकारी दी। पूर्व एडशिनल एडवोकेट को धमकी की बात से डीआईजी ने तत्काल क्राइम ब्रांच को शातिर को पकड़ने के लिए लगाया। पुलिस शातिर के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने लगी। गुरुवार सुबह 10 बजे शातिर की दोबारा कॉल आई कि रकम तैयार है या नहीं। उसने ऐसा ही मैसेज भी किया। एसजी हसनैन ने छोटा बेटा जो घर से बाहर था और आ रहा था।
उसे लखनऊ में ही सुरक्षित रोक दिया। लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस अजू शूटर को असकरी मार्र्के ट करेली के पास से गुरुवार को दबोच लिया। उसके कब्जे से तीन मोबाइल व एक सिम बरामद कर लिया। सिम उसके एक रिश्तेदार की आईडी पर था। हसनैन केबिल आपरेेटर को पुलिस के शिकंजे में देख सन्न रह गए कि वह ऐसी साजिश कर सकता है। अजू शूटर ने बताया कि अमीर बनने के ख्वाब में यह गुनाह किया है। उसकी गिरफ्तारी में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी, एसआई विनोद कुमार सिंह, अजय सिंह, सिपाही जुल्कर नैन, वेद तिवारी, पवन सिंह,संजय सिंह, अशोक, अभय, उदय सिंह और करेली के एसआई आनंद पांडेय शामिल रहे।