फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The heavy presence of tet , just four percent left the exam

टीईटी में रही भारी उपस्थिति, मात्र चार फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 03 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The heavy presence of tet , just four percent left the exam

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी-2015 में 96 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रदेश के 75 जिलों के 1128 परीक्षा केंद्रों पर हुई। टीईटी को लेकर शासन स्तर पर बरती गई चौकसी के कारण परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। प्रश्नपत्र आसान होने से परीक्षार्थी खुश नजर आए। निदेशक एससीईआरटी की ओर से परीक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाधिकारियों को दिए जाने केकारण परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई। पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 671796 एवं दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 258372 कुल मिलाकर 930168 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इसमें मात्र चार फीसदी ही अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

टीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा की कोशिश करने वाले दो लोग परीक्षा शुरू होने से पहले ही सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय पर फर्जी प्रवेश पत्र लेकर पहुंच गए। इन अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक से उन्हें परीक्षा में शामिल करने का दबाव बनाया। सचिव की ओर से एफआईआर की धमकी देने पर फर्जीवाड़ा करने वाले भाग गए। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि फीरोजाबाद जिले में पहली पाली में सीएल जैन डिग्री कॉलेज केंद्र पर रहीम पाल के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई मुनेश कुमार को पकड़ा गया, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

विज्ञापन

अमरोहा जिले में पहली पाली में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा में जसवंत सिंह के स्थान पर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक सुरेश चौहान को परीक्षा देते पकड़ा गया। इसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। पहली पाली में बाराबंकी के जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में एक अभ्यर्थी मूल उत्तर पत्रक सहित दोनों कॉर्बन कॉपी लेकर चला गया, इसी प्रकार आगरा एवं चंदौली में भी एक-एक परीक्षार्थी ओएमआर की दोनों कॉर्बन कॉपी लेकर चले गए। इनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इलाहाबाद जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्रों में 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed