{"_id":"62a8eb9c6c88b678374a6de7","slug":"the-game-of-passing-the-fail-by-making-a-phone-call-fir-city-desk-news-ald335166449","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन कॉल कर फेल को पास करने का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन कॉल कर फेल को पास करने का खेल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में परीक्षार्थियों को फेल पास करने का वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार को एक ऐसी ही कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने ट्विटर पर मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर देर रात इस मामले में अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सिविल लाइंस थाने में अज्ञात पर केस दर्ज करा दिया गया।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अफसरों को भेजी शिकायत में कहा है कि आगरा जिले के एक परीक्षार्थी मोहित को एक फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में कार्यरत रोहित कुमार बताया। उसने मोहित के पिता का नाम राजकुमार, माता शकुन्तला देवी, रोल नंबर 2225007125, परीक्षा केंद्र डॉ कारण सिंह इंटर कॉलेज, रैलेई, आगरा आदि का विवरण भी बताया।
इसके बाद कहा कि मोहित बायोलॉजी तथा फिजिक्स में फेल है। अगर उसे पास कराना है तो आठ हजार रुपये उसके खाते में जमा कर दिए जाएं। कॉल करने वाले यह भी कहा कि रुपये देने पर मोहित को 70 प्रतिशत अंक के साथ पास कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं रुपये भेजने के आधे घंटे बाद ही मार्कशीट की फोटोकॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा
उधर इस मामले की जानकारी मिलते ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केस दर्ज करा दिया गया। अपर सचिव की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया गया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं को अंक बढ़वाने, फेल-पास कराने के एवज में रुपये मांगे जाने की शिकायत मिली है। ऐेसे में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाए। अपर सचिव की ओर से संबंधित कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
परिषद के किसी कर्मचारी की मिलीभगत नहीं
यूपी बोर्ड के सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ला का कहना है कि मोबाइल नंबर की जांच कराई गई। इसकी लोकेशन बिहार में मिली है। इसमें परिषद के किसी कर्मचारी की मिलीभगत नहीं है। ऐसे ही मामले में 28 मई को भी सिविल लाइंस थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वाराणसी, मेरठ समेत कई जिलों से ऐसी शिकायतें मिलीं थीं। सचिव का यह भी कहना है कि अगर किसी के पास ऐसी कॉल आती है तो संबंधित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की जा सकती है।