{"_id":"5d18fe498ebc3e3caa3e7150","slug":"the-first-beaten-then-cut-teeth-patti-news-ald2482057118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर पहले पीटा, फिर काटा दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये मांगने पर पहले पीटा, फिर काटा दांत
विज्ञापन
पट्टी के सूड़ेमऊ में एचआईवी पीड़ित द्वारा दांत काटने से घायल दुकानदार राजेश गुप्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
लेनदेन को लेकर एचआईवी पीड़ित ने दुकानदार को पीटा, दांत से काटा
मोबाइल की दुकान में जमकर तोड़फोड़, मोबाइल उठा ले जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। मोबाइल बनवाने के बाद रुपये मांगने पर कुछ लोगों ने दुकान पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की। दुकानदार को पहले पीटा। फिर एचआईवी पीड़ित हमलावर ने दांत से काट लिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर दुकानदार की जान बची। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
पट्टी कोतवाली के सूड़ेमऊ निवासी राजेश कुमार गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता ने गांव में ही मोबाइल की दुकान खोल रखी है। उसके गांव के ही एक युवक ने मोबाइल बनाने के लिए दिया था। जिसे बनाने में 18 सौ रुपये खर्च आया। रुपये मांगने पर युवक घर चला गया। आरोप है कि वह रविवार को कुछ लोगों के साथ पहुंचा और उसकी दुकान पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर राजेश को पीटने लगे। इस बीच दुकान से पांच मोबाइल जबरन ले लिए। दुकान में तोड़फोड़ करने के दौरान ही एक एचआईवी पीड़ित हमलावर ने उसके पैर में दांत काट लिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर उसकी जान बची। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
करंट लगने से महिला झुलसी
प्रतापगढ़। पंखे का प्लग निकालते समय करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी सुरेश की पत्नी रजनी रविवार की शाम कमरे में लगे पंखे का प्लग निकाल रही थी। वह करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह झुलस गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।