फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The father reached the accused's house after complaining about the beating of the son.

बेटे की पिटाई की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे पिता की पीट-पीट कर हत्या, तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात

Thu, 09 Sep 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 01:01 AM IST
सार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों के सेमरा गांव में रहने वाले गणेश भारतीय का बेटा अनिल भारतीय रोजगार सेवक है। पंचायत भवन के निर्माण को लेकर गांव के ही कुछ दबंग लोगों से अनिल का विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
The father reached the accused's house after complaining about the beating of the son.
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में बुधवार की रात गणेश भारतीय (55) की ईट पत्थर से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव व्याप्त है। आरोपी हत्या के बाद भाग निकला। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए गणेश के शव को झूंसी में ग्रामीणों ने रोक लिया। वे पुलिस से शव छीनकर वापस गांव ले गए। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। 

विज्ञापन


सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों के सेमरा गांव में रहने वाले गणेश भारतीय का बेटा अनिल भारतीय रोजगार सेवक है। पंचायत भवन के निर्माण को लेकर गांव के ही कुछ दबंग लोगों से अनिल का विवाद चल रहा था। बुधवार दिन में अनिल ग्राम प्रधान के साथ सहसों ब्लाक गया था। वापस लौटते समय गांव के दबंग जीतेंद्र सिंह ने अनिल भारतीय की पिटाई कर दी। अनिल घर पहुंचा और उसने पिता गणेश और परिवार के अन्य लोगों से पूरी बात बताई। गणेश चार पांच लोगों के साथ जीतेंद्र के घर शिकायत करने पहंचे। गणेश तथा अन्य लोगों को देखकर जीतेंद्र भड़क गया। वह अपनी छत पर चढ़ गया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह ऊपर से ईट पत्थर फेंकने लगे। ईट-पत्थर से गणेश के सिर में चोट लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


 बवाल न बढ़े इस कारण पुलिस ने आनन फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब तक गांव में यह खबर फैल गई थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। कुछ लोगों ने पीछा कर झूंसी के त्रिवेणीपुरम के पास गणेश का शव ले जा रहे पुलिसकर्मियों को रोक लिया। वहां विवाद हो गया। ग्रामीण गणेश का शव पुलिस से छीनकर वापस गांव लेकर चले आए। सूचना पर एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी घर वालों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। गांव में फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


--गांव के युवक ने छत से पथराव किया जिससे गणेश कुमार को चोटें आईँ और उनकी मौत हो गई। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed