फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The fake account of PVR bomb closed Twitter account

पीवीआर बम की फर्जी सूचना देने वाले ने बंद किया ट्विटर अकाउंट

Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The fake account of PVR bomb closed Twitter account
Prayagraj News : विनायक सिटी सेंटर (पीवीआर) माल। - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस व मुट्ठीगंज स्थित सिनेमाहाल में बम की फर्जी सूचना देकर शहर में खलबली मचाने वाले ट्विटर यूजर ने अपना अकाउंट बंद कर लिया है। मामले की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ ही साइबर सेल भी जुटी है। उधर सिविल लाइंस के बाद मुट्ठीगंज थाने मेें भी केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


ट्विटर पर दी गई फर्जी सूचना पर एक दिन पहले शहर में हड़कंप मच गया था। इसमें बताया गया था सिविल लाइंस स्थित पीवीआर व मुट्ठीगंज स्थित स्टारवर्ल्ड सिनेमा में बम लगा दिया गया है। जिसके बाद दोनों सिनेमाहाल खाली करवाकर घंटों चेकिंग कराई गई थी। कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर पता चला कि किसी ने शरारतन ऐसा किया था। सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि ‘सूर्यवंशी बादशाह’ नाम के ट्विटर अकाउंट  से फर्जी सूचना डीजीपी व यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर दी गई।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद ही उक्त अकाउंट डिलीट कर दिया गया। मामले की जानकारी मिली तो साइबर सेल भी जांच में जुट गई। फिलहाल साइबर सेल की ओर से ट्विटर इंडिया को मेल भेजकर अकाउंट के बारे में पूरी डिटेल मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि डिटेल मिलने में कुछ समय लग सकता है। उधर देर रात सिविल लाइंस पुलिस के बाद मुट्ठीगंज थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि ट्विटर अकाउंट के नाम से मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य शहरों में भी थी सूचना, कोई साजिश तो नहीं

पुलिस अफसरों का कहना है कि बम रखे होने की फर्जी सूचना प्रयागराज के साथ ही कई अन्य शहरों में भी दी गई। इनमें कानपुर, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा, वाराणसी शामिल हैं। खास बात यह कि सभी जगह सिनेमाहाल में ही बम रखे होने की सूचना दी गई। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed