{"_id":"e17743187a66737c247bf9bef7b56a6f","slug":"the-encroachment-removed-with-cleaning-katra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के साथ कटरा में अतिक्रमण भी हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के साथ कटरा में अतिक्रमण भी हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। होली के दौरान तीन दिन में शहर में ध्वस्त सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कटरा बाजार में रोड पटरी को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। काम में लापरवाही पर एक सफाई कर्मचारी को निलंबित भी किया गया। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने जोन दो मुट्ठीगंज का निरीक्षण किया। यहां जोनल अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की उपस्थिति में सभी वार्डों में सफाई हुई एवं कूड़ा उठाया गया। यहां नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग के कुल 486 कर्मियों में से 429 उपस्थित रहे।
दूसरी पाली में गऊघाट से कोठापार्चा डाट पुल तक, कटघर क्रासिंग से ईसीसी तक, पंचकोशी रोड से आर्यकन्या क्रासिंग होते हुए गोल क्रासिंग तक, चौधरी गार्डेन के चारों ओर तथा मानसरोवर क्रासिंग से मंडपम मोड़ तक नाली सफाई कराई गई। इसके पहले सुबह साढ़े सात बजे नगर आयुक्त के नेतृत्व में जोन तीन कटरा के तहत सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर से सफाई एवं अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ।
सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, कमला नेहरू रोड होकर मनमनोहन पार्क चौराहा, लक्ष्मी चौराहा, मास्टर जहरुल हसन रोड पर कमिश्नर कार्यालय के गेट तक अभियान में सफाई के साथ रोड पटरी को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मास्टर जहरुल हसन रोड पर एक पूर्व पार्षद की दुकान के बाहर अतिक्रमण हटाने पर विरोध भी हुआ। पूर्व पार्षद ने निगम प्रशासन पर बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान में 42 गुमटी-ठेले, सात मिठाई एवं चाय की दुकानें, मनमोहन पार्क से कटरा चौराहा के बीच तीन और माधो कुंज के पास दो लोहे का सामान बनाने वाली दुकानें हटाई गईं। कार्रवाई में दो ट्रक काउंटर, कुर्सी, मेज जब्त की गई। जोन पांच नैनी में भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया और सड़कों पर सफाई कराके कूड़ा तत्काल हटाने को कहा। सफाई वार्ड नंबर 15 में संविदा कर्मचारी रमेश को काम में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने निलंबित कर दिया। कार्रवाई में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अरुण कुमार, जोनल अधिकारी नीरज सिंह, अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले आदि शामिल थे।