{"_id":"2559b40471bded09f04aab27e859b78b","slug":"the-drama-of-the-students-in-the-court-lockup-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के क्रमिक अनशन पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के क्रमिक अनशन पर मंडराया खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कलक्ट्रेट परिसर से धरना खत्म करा दिया और क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्देश दे गए लेकिन शहर में धारा 144 लागू होने से क्रमिक अनशन को इजाजत मिलना मुश्किल हो सकता है। दरअसल, बालसन चौराहे पर चल रहे क्रमिक अनशन स्थल के तंबू-कनात पुलिस दो दिन पहले ही उखाड़ चुकी है।
अब भाजपाइयों को इसी स्थान पर नए सिरे से अनशन शुरू करना है। प्रशासन की अनुमति न मिलने पर बखेड़ा हो सकता है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने के पहले पूरे दिन कलक्ट्रेट परिसर में गहमा-गहमी रही। दूसरे जिलों के सांसद तो नहीं पहुंच सके लेकिन कौशांबी, प्रतापगढ़ और भदोही की जिला इकाइयां दल-बल के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं।
सांसद केशव प्रसाद मौर्य और विनोद सोनकर शुक्रवार को यह साबित करने की कोशिश में जुटे रहे कि उनका पूरा आंदोलन छात्रों के समर्थन में है।
भाजपा छात्र आंदोलन में पहले भी साथ थी और आगे भी साथ खड़ी रहेगी। विनोद ने कहा कि भी दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की के आरोपियों से वह विशेषाधिकार हनन के जरिए निपट लेते, लेकिन वह छात्रों के लिए यहां आए। केशव मौर्य ने आशंका जताई कि कुछ लोग छात्रों को भड़काने और बरगलाने का काम कर रहे हैं। एक वक्ता ने आयोग अध्यक्ष के बहाने यादव बिरादरी पर हमला बोला तो केशव ने सफाई भी दी।
विज्ञापन
कहा, अनिल यादव केवल इटावा और मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। पूरब और पश्चिम के सभी जिलों के यादवों को उनसे कोई लाभ नहीं हुआ है। बिरादरी के तमाम लोग भाजपा के साथ हैं। महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने अध्यक्षता की। कहा, जेल में बंद चार छात्रों को छुड़ाने के लिए भी पार्टी प्रयास करेगी। यह छात्र परीक्षा नहीं दे सके।
इनके खिलाफ पहले धारा 151 में चालान किया। बाद में धारा 153 लगा दिया। इस दौरान बांदा के पूर्व सांसद रमेशचंद्र द्विवेदी, विभूति नारायण सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, नरेंद्र देव पांडे, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्रा, शिव प्रसाद मिश्र, शैलतनया श्रीवास्तव, डॉ रमा सिंह, गौतम चौधरी, कमलेश कुमार, ज्ञानेश्वर शुक्ल, देवेंद्रनाथ मिश्र, दिवाकरनाथ त्रिपाठी, उमेश द्विवेदी, नरसिंह, आनंद सोनकर, मुरारीलाल अग्रवाल, शैलेंद्र मिश्र, गिरिबाबा, किरण जायसवाल, पुष्पा कुशवाहा, हमीदा बानो, गणेश केसरवानी, संजय गुप्ता, चंद्रमा यादव, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।