{"_id":"5e9ca8278ebc3e774f34fc3a","slug":"the-dead-body-was-thrown-in-the-drain-after-killing-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर नाले में फेंकी लाश, रात से था गायब, लुंगी से गला घोटकर मारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर नाले में फेंकी लाश, रात से था गायब, लुंगी से गला घोटकर मारा गया
Mon, 20 Apr 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के रूहेरा गांव में रहने वाले दिनेश कुमार यादव उर्फ अनिल (27) की हत्या कर लाश नाले में फेंक दी गई। वह रात से ही गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या किसने और क्यों की, इस बाबत घरवाले भी कुछ बता नहीं सके। पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
रूहेरा गांव निवासी बाबादीन यादव के तीन बेटों में सबसे छोटा दिनेश दूध का व्यवसाय करता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह घर से दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक वापस नहीं आने पर फोन करने पर उसने कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद उसका पता नहीं चला। रातभर तलाश करने के साथ घरवाले रविवार को भी खोजबीन में जुटे रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव गांव के बगल से निकले नाले में पड़ा मिला।
कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। सिर में डंडे जैसी किसी चीज से वार के निशान थे। साथ ही उसकी ही लुंगी से गला कसकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले लाठी-डंडे से सिर में वारकर उसे बेसुध किया और फिर गला कसकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के दो बेटे सुधीर (5) और रणधीर (3) हैं। सीओ उमेश शर्मा ने बताया कि घरवालों ने किसी रंजिश के बाबत इंकार किया है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।