फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The cut- off date in the age limit will assistant teacher recruitment

बढ़ेगी सहायक अध्यापक भर्ती में आयु सीमा की कट ऑफ डेट

Sun, 15 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापकों के 15000 पदों पर भर्ती के लिए आयु की गणना अब एक जुलाई 2015 तक होगी। हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयु गणना के लिए जारी कट ऑफ डेट एक जुलाई 2014 को गलत करार दिया है। कोर्ट का मानना है कि आयु की गणना विज्ञापन जारी करने वाले वर्ष के आगे वर्ष तक की जानी चाहिए।
विज्ञापन


विमल चंद्र मिश्र सहित लगभग डेढ़ सौ अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने परिषद को पूर्व में जारी विज्ञापन का खंडन प्रकाशित कर आयु सीमा की नई तिथि के साथ विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। याचीगणों का कहना था कि बेसिक शिक्षा परिषद ने 26 दिसंबर 2014 को परिषदीय स्कूलों में 15000 पदों पर सहायक अध्यापकोें की नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी की थी। इसमें न्यूनतम आयु की कट ऑफ डेट एक जुलाई 2014  रखी गई। कहा गया कि आयु गणना की धारा छह के मुताबिक कट ऑफ डेट विज्ञापन जारी करने वर्ष से आगे के वर्ष में होनी चाहिए। अर्थात विज्ञापन यदि वर्ष 2014 में जारी किया गया तो कट ऑफ डेट एक जुलाई 2015 होनी चाहिए। परिषद ने गलत आदेश पारित कर एक जुलाई 2014 कर दिया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का कहना था कि नियमानुसार अभ्यर्थी की आयु नियुक्ति के समय 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। यदि कट ऑफ डेट 2015 रखी जाएगी तो बहुत से ऐसे लोग नियुक्ति पा जाएंगे जो 21 वर्ष से कम होंगे। कोर्ट ने इस दलील को अस्वीकार करते हुए कहा है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अधिसूचना जारी करने में गलती की है। याचिका स्वीकार करते हुए कट ऑफ डेट एक जुलाई 2015 करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed