फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The constables arrested in Bhadohi tried to bully the policemen as well, said – you are not recognizing

Arrested : भदोही में गिरफ्तार सिपाहियों ने पुलिसकर्मियों पर भी धौंस जमाने की कोशिश की, कहा-पहचान नहीं रहे हो

Mon, 24 Jul 2023 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 04:37 PM IST
सार

ढाबा संचालक के शोर मचाने पर आसपास स्थित होटलों के कर्मचारियों ने जुटकर उसे ले जाने का विरोध किया तो चारों आरोपी उनसे ही उलझ गए। उन्हें भी फंसाने व होटल बंद कराने की धमकी देकर जाने लगे। रोकने पर मारपीट पर आमादा हो गए, जिस पर वहां जुटे लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
The constables arrested in Bhadohi tried to bully the policemen as well, said – you are not recognizing
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भदोही में अवैध वसूली में गिरफ्तार दो सिपाहियों आलोक सिंह व राम परवेश यादव ने मौके पर पहुंचे गोपीगंज थाने के पुलिसकर्मियों पर भी धौंस जमाने की कोशिश की। खुद को स्टाफ बताया और कहा कि पहचान नहीं रहे हो। हालांकि, उनकी सिट्टी-पिट्टी तब गुम हो गई, जब उन्हें थाने ले जाया गया। वहां वह अपने किए पर माफी मांगने लगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ढाबा संचालक के शोर मचाने पर आसपास स्थित होटलों के कर्मचारियों ने जुटकर उसे ले जाने का विरोध किया तो चारों आरोपी उनसे ही उलझ गए। उन्हें भी फंसाने व होटल बंद कराने की धमकी देकर जाने लगे। रोकने पर मारपीट पर आमादा हो गए, जिस पर वहां जुटे लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


उधर यह देख आरोपियों का एक साथी सफारी लेकर भाग निकला। सूचना पर गोपीगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने नाम पता पूछा तो दोनों सिपाही धौंस जमाने लगे। खुद को स्टाफ बताकर होटल संचालक व उसके कर्मचारियों पर ही आरोप लगाने लगे। पुलिस ने उनकी एक न सुनी और थाने ले गई। जहां पूछताछ के बाद ढाबा संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार शाम उन्हें कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफारी पर लगा रखा था पुलिस का लोगो

आरोपियों ने सफारी पर पुलिस का लोगो भी लगा रखा था। यही नहीं कार पर नीली बत्ती भी लगाए हुए थे। पहले दिन इसी को देखकर ढाबा संचालक व उसके कर्मचारी खौफजदा हो गए थे। गोपीगंज थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने बताया कि सफारी का नंबर मिल गया है। वह प्रयागराज आरटीओ में पंजीकृत है। वाहन समेत चालक की तलाश की जा रही है।

डीसीपी कोर्ट से संबद्ध है एक आरोपी

सूत्रों ने बताया कि आरोपी दोनों सिपाहियों की तैनाती हंडिया थाने में है। हालांकि, इनमें से एक राम परवेश यादव वर्तमान में डीसीपी न्यायालय से संबद्ध है। गोपीगंज पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि वह हंडिया थाना प्रभारी के लिए लिखापढ़ी का काम करता है और झूंसी में रहता है। इसके अलावा सफारी लेकर फरार होने वाला चालक गौरव श्रीवास्तव अल्लापुर का रहने वाला है।

प्रकरण जानकारी में आया है। फिलहाल भदोही पुलिस की ओर से रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलते ही दोनों सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed