फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The connecting flight facility for Pune, Ahmedabad, Chennai

पुणे ,अहमदाबाद, चेन्नई के लिए दी कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
The connecting flight facility for Pune, Ahmedabad, Chennai
प्रयागराज । 25 मई से मुंबई, बंगलुरु और 26 मई से दिल्ली की सीधी फ्लाइट शुरू होने का रास्ता साफ होने के बाद अब निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने कुछ अन्य शहरों के लिए भी रास्ते खोले हैं। इंडिगो द्वारा पुणे, अहमदाबाद और चेन्नई के लिए प्रयागराज से कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी गई है। इसकी बुकिंग भी शनिवार से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
दरअसल 25 मई से ही देश के तमाम को आपस में जोड़ने के लिए हवाई उड़ान शुरू हो रही है। पहले चरण की उड़ान में प्रयागराज से मुंबई और बैंगलोर के लिए इंडिगो एवं दिल्ली के लिए एयर इंडिया 26 मई से विमान सेवा शुरू करने जा रही है। इसकी बुकिंग भी दोनों ही कंपनियों द्वारा शुरू कर दी गई है। बंगलुरु और मुंबई की सीधी उड़ान के साथ ही निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से पुणे, अहमदाबाद और चेन्नई के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट की बुकिंग शुरू की है। हालांकि प्रयागराज से पुणे के लिए लॉक डाउन की पूर्व सीधी फ्लाइट संचालित हो रही थी, लेकिन 25 मार्च से ही उसका संचालन बंद है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि अभी 25 मई से कुल 30 फ़ीसदी घरेलू उड़ान शुरू होनी है। इसी वजह से प्रयागराज से अभी केवल तीन शहरों की सीधी उड़ान की बुकिंग संबंधित विमान कंपनियां कर रही हैं। इस बीच शनिवार सुबह से इंडिगो ने प्रयागराज से चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी। हालांकि सीधी फ्लाइट के मुकाबले कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया भी ज्यादा है, और गंतव्य तक पहुंचने के लिए समय भी ज्यादा लग रहा है। फिर भी कुछ यात्रियों ने अहमदाबाद और पुणे के लिए अपनी बुकिंग कनेक्टिंग फ्लाइट में शनिवार को करवाई। उधर बताया जा रहा है कि प्रयागराज से भोपाल ,इंदौर की सीधी फ्लाइट एक जुलाई से शुरु होगी। देहरादून वाली फ्लाइट का इंडिगो ने अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन चर्चा है कि इस फ्लाइट का संचालन भी एक जुलाई से शुरू हो जाएगा। ---------------------------------------
विज्ञापन
मुंबई से प्रयागराज का किराया हुआ 11 हजार से ज्यादा - विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा प्रयागराज से मुंबई की बुकिंग शुरू करने के बाद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। प्रयागराज के मुकाबले मुंबई से यहां आने वाले यात्री इसमें ज्यादा बुकिंग करा रहे हैं। शायद इसी वजह से 25 मई को मुंबई से प्रयागराज का किराया ₹11656 हो गया है। 26 एवं 27 मई को मुंबई से प्रयागराज का किराया ₹10710 तक पहुंच चुका है। प्रयागराज से मुंबई के लिए 25 मई का किराया दोपहर 3:00 ₹6720 दर्शाया जा रहा था। उधर एयर इंडिया द्वारा 26 मई से शुरू की जा रही दिल्ली की सीधी फ्लाइट का किराया भी 25 एवं 26 मई को ₹8931 तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed