{"_id":"5dc076c88ebc3e93c418d5fd","slug":"the-businessman-was-gunned-down-by-the-inspector-at-the-outpost-allahabad-news-ald2592868111","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी को दरोगा ने चौकी में बंद कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी को दरोगा ने चौकी में बंद कर पीटा
विज्ञापन

दारागंज मेें घटना, पुलिस की कार्रवाई से आक्रोश
प्रयागराज। सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने से रोकने पर ईट-बालू व्यवसायी को बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि दारागंज थाने के एक चौकी प्रभारी ने आरोपियों से सांठ-गांठ कर उसकी पिटाई की। पीड़ित का कहना है कि वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा।
चुंगी निवासी रंजीत सोनकर ईट-बालू व्यवसायी है। उसने बताया कि परेड मैदान पर काली सड़क के पास बाबा मुनिनाथ का समाधिस्थल है। जिस पर उसने 2001 में अन्य लोगों की मदद से अस्थायी आश्रम का निर्माण कराया था। कुछ दिनों पहले एक ट्रस्ट के लोग उससे मिले और कहा कि वह आश्रमों व मंदिरों में साफ-सफाई व रंगाई पोताई का काम कराते हैं। जिस पर उसने रजामंदी दे दी। हालांकि कुछ दिनों बाद उन लोगों ने वहां स्थायी निर्माण शुरू कर दिया। आरोप है कि जब सेना की जमीन होने का हवाला देते हुए उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने दारागंज थाने के एक चौकी प्रभारी को बुला लिया। जिसने बिना कारेाबारी की बात सुने उसे चौकी पर ले जाकर बुरी तरह पीटा। जिसमें उसके पैर में चोट आई। आरोप यह भी है कि अवैध निर्माण करने वालों से सांठगांठ कर दरोगा ने उसकी पिटाई की। पीड़ित का कहना है कि वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा।