फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The bail application of the accused for killing husband second wife rejected by the High Court

सौतन ने कहा, पति शमशाद ने पहली पत्नी प्रिया और मासूम बेटी की हत्या कर दफना दी थी लाश, वह बेकसूर, हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 10:14 PM IST
सार

इस मामले में मृतका प्रिया की सहेली चंचल चौधरी ने प्रिया के पति शमशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चंचल चौधरी की अपनी दोस्त प्रिया  से   बात नहीं हो पा रही थी, जबकि दोनों के बीच लगभग रोज बातें होती थी।

विज्ञापन
The bail application of the accused for killing husband second wife rejected by the High Court
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई व पति के साथ षड्यंत्र कर सौतन की हत्या कराने की आरोपी मेरठ की आयशा खातून को जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि साक्ष्य झूठे हो सकते हैं किन्तु निष्कर्ष तक पहुंचने वाली परिस्थितियां झूठ नहीं बोलतीं। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में मृतका प्रिया की सहेली चंचल चौधरी ने प्रिया के पति शमशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। चंचल चौधरी की अपनी दोस्त प्रिया  से   बात नहीं हो पा रही थी, जबकि दोनों के बीच लगभग रोज बातें होती थी। चंचल को संदेह हुआ  तो उसने पति शमशाद द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसी बीच शमशाद ने प्रिया के नाम फ्लैट बेच दिया और उसके खाते से पैसे निकाल लिए तो चंचल चौधरी ने प्रतापपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन

The bail application of the accused for killing husband second wife rejected by the High Court
अदालत - फोटो : file
शमशाद गिरफ्तार हुआ तो घटना का खुलासा हुआ। पहले से शादीशुदा शमशाद ने मुस्लिम होते हुए हिन्दू प्रिया से शादी की। दोनों से एक बेटी कशिश पैदा हुई। जब प्रिया को शमशाद की पहले से बीबी बच्चे होने की जानकारी मिली तो झगड़े होने लगे। इधर शमशाद की पहली पत्नी आयशा खातून ने पति  को धमकाया प्रिया को खत्म करो नहीं तो मेरा मुंह न देखो।

याची ने भाई दिलावर के साथ षड्यंत्र किया। जब शमशाद गिरफ्तार हुआ तो बयान दिया कि उसने प्रिया और मासूम बेटी कशिश की हत्या की और लाश घर में दफना दी। सड़ी-गली लाश भी बरामद की गई। याची का कहना था कि हत्या में उसका हाथ नहीं है। बीबी होने के कारण फंसाया गया है। किन्तु कोर्ट ने कहा परिस्थितियां साफ गवाही दे रही है। जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed