फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The attendants stood up against the doctors and spoke out.

Prayagraj News: डॉक्टरों के खिलाफ खड़े हुए तीमारदार, सुनाई खरी-खरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The attendants stood up against the doctors and spoke out.
भर्ती मरीजों को जबरन अस्पताल से बाहर करने पर तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले तो वे गिड़गिड़ाए, डॉक्टरों ने नहीं सुनी तो नारेबाजी करने लगे। भर्ती मरीजों को डॉक्टरों से बचाओ... नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल में दो दिन से हड़ताल झेल रहे तीमारदार सुबह 11:15 बजे डॉक्टरों के खिलाफ खड़े हो गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। नाराज तीमारदारों को समझाने में पुलिस व कॉलेज प्रशासन को पसीना छूट गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने भी तीमारदारों को समझाने का प्रयास किया। तीमारदारों ने कहा कि बात तो तब समझ में आए जब उनके हित की कही जाए।
विज्ञापन

इसी बीच ओपीडी में भी मरीज हंगामा करने लगे। इस पर प्राचार्य खुद ही मेडिसिन विभाग की ओपीडी का ताला खोलकर मरीजों को देखने के लिए बैठ गए। तीमारदारों कहा कि अकेले कितने मरीज देख लेंगे। कुछ देर बाद मरीजों की भीड़ बढ़ी तो प्राचार्य को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed