फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The administration will have a dossier on the land mafia prepared.

Prayagraj News: प्रशासन तैयार कराएगा भूमाफिया का डोजियर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The administration will have a dossier on the land mafia prepared.
संगम नगरी में विकास परियोजनाओं के विस्तार के साथ भूमाफिया ने भी अपना दायरा फैलाना शुरू कर किया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से गठित कमेटी अब भूमाफिया को डोजियर भी तैयार करेगी जिसमें भूमाफिया की पूरी कुंडली होगी।
विज्ञापन

डोजियर तैयार करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि भूमाफिया के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा तो नहीं है, वे किन लोगों के संपर्क में हैं और उनकी पृष्ठभूमि क्या है। इसके अलावा भूमाफिया की ओर से किए गए लेन-देन के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि भूमाफिया जिनको जमीन बेच रहा है, उनकी पृष्ठभूमि क्या है।
विज्ञापन

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप प्रस्तावित होते ही आसपास के गांवों में अवैध कब्जा और अवैध प्लॉटिंग तेज हो गई है। पीडीए अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है। वहीं, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त भूमाफिया की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में मेट्रो रेल का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है और इनर रिंग रोड के पहले चरण का काम अंतिम दौर में हैं। मेट्रो रेल के प्रस्तावित स्टेशनों के आसपास भी भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं। वहीं, इनर रिंग रोड के आसपास भी अवैध प्लॉटिंग तेज हुई है। डीएम की ओर से गठित कमेटी इन सभी क्षेत्रों में सक्रिय भूमाफिया का डोजियर भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed